एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 23 फरवरी को दुबई के जुमेराह एमिरेट्स होटल में हुआ था। दुबई पुलिस की जांच में बताया गया कि उनकी मौत बाथटब में डूबने के कारण हुई और ये एक दुर्घटनावश मौत थी लेकिन अब दिल्ली के पूर्व एसीपी वेदभूषण ने श्रीदेवी की मौत को संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sridevi
वेद भूषण ने कहा 'पुलिस जब जांच करती है तो सबसे पहले पता लगाने की कोशिश करती है कि मौत से फायदा किसको हो सकता है? अगर श्रीदेवी की मौत हो जाती है तो उनकी प्रॉपर्टी किसे मिलेगी? मौत के बाद इंश्योरेंस कौन क्लेम करेगा? पुलिस ने आखिर इस एंगल को लेकर कभी जांच ही नहीं की।'
विज्ञापन
3 of 5
श्रीदेवी
बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए श्रीदेवी की मौत दुबई में होनी जरूरी थी।
4 of 5
श्रीदेवी
वेदभूषण ने कुछ दिनों पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्रीदेवी की हत्या की आशंका जताई थी। अब उनका कहना है कि श्रीदेवी की मौत के पीछे अंदरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ भी हो सकता है क्योंकि दुबई में उसकी काफी अच्छी पकड़ है। साथ ही दुबई के प्रिंस के परिवार के साथ भी उसके अच्छे रिश्ते हैं।
दावे के मुताबिक, अपने शक को दूर करने के लिए वेद भूषण एक रात दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स में ठहरे थे। उनके मुताबिक, ये होटल भी दाऊद का है। ऐसे में दाऊद के लिए मर्डर को नेचुरल डेथ साबित करना कोई मुश्किल बात नहीं होगी।