फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर के बर्थडे पर देखें 8 अनदेखी तस्वीरें, बेटी जान्हवी ने शेयर कर लिखा प्यारा पोस्ट

Mon, 11 Nov 2019 03:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
boney kapoor - फोटो : socila media
बोनी कपूर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । इस मौके पर बेटी जान्हवी कपूर, खुशी कपूर सहित उनके परिवार के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । जान्हवी ने अपने पिता की 10 अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं । जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 8
boney kapoor - फोटो : social media
जान्हवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे पापा। आप हमेशा पूछते हैं कि मैं अपनी एनर्जी कहां से पाती हूं। मैं आप से ये एनर्जी हासिल करती हूं पापा। मैंने हर दिन आपको अपने काम को प्यार और पैशन से करते देखा है। मैंने आपको गिरते देखा है, लेकिन फिर और मजबूत होकर उठते देखा है।'
विज्ञापन

3 of 8
boney kapoor - फोटो : socila media
'मैंने जितने भी लोगों को देखा है, आप उनमें बेस्ट हो। आप मुझे प्रेरित करते हैं। हौसला बढ़ाते हैं। आप हमेशा मेरे लिए बेस्ट डैड रहे, लेकिन अब आप मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं आप से प्यार करती हूं। मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। आप दुनिया की सारी खुशियों के काबिल हैं। मैं उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि इस साल आपको हर खुशी मिले।

4 of 8
boney kapoor - फोटो : social media
जान्हवी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में बोनी अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं । कुछ अन्य फोटो में बोनी श्रीदेवी के साथ भी दिख रहे हैं । वहीं कुछ तस्वीरें बोनी के बचपन की तो कुछ उनकी जवानी की हैं । एक फोटो में बोनी अपने चारों बच्चों के साथ दिख रहे हैं । 

 
विज्ञापन

5 of 8
boney kapoor - फोटो : social media
बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी । दोनों की लव स्टोरी बहुत मशहूर है। वहीं बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। लेकिन कुछ साल बाद बोनी और श्रीदेवी करीब आ गए ।
विज्ञापन

6 of 8
boney kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।
विज्ञापन

7 of 8
boney kapoor - फोटो : social media
मोना कपूर ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था।' उन्होंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया। 
विज्ञापन

8 of 8
Sridevi and Boney Kapoor - फोटो : social media
मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और पूरी कंडीशन को समझा। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।
 

देर रात इस शख्स के साथ कार में रोमांस कर रही थीं अर्चना पूरन सिंह, तभी आ गई पुलिस और...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें