जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज हो गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक हैं शशांक खेतान। यह फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। फैंस को लंबे समय समय से इस फिल्म का इंतजार था और आ जाकर ये इंतजार खत्म हुआ है। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई तुरंत ही लोगों के रिएक्शन आना भी शुरु हो गए है। आइए नजर डालते है एक नजर फिल्म के रिएक्शन पर।
विज्ञापन
2 of 6
dhadak
खबरों की मानें तो दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। क्रिटिक्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को लेकर आए यूजर्स के रिएक्शन देखकर तो ऐसा ही लगता है कि धड़क दर्शकों के दिलों में उतर गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Dhadak
सोशल मीडिया पर 'धड़क' को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखने के बाद मैं इमोशनल हो गई। फिल्म के क्लाइमेक्स ने मुझे रुला दिया। 'ईशान-जाह्नवी ने दमदार एक्टिंग की है। फिल्म को लेकर पॉजिटिव व्यू देखने को मिल रहे हैं।
4 of 6
dhadak
एक यूजर ने लिखा 'धड़क' सीधे दिल में उतरती है। खासतौर पर जाह्नवी ने पहली फिल्म मेंबहुत मेहनत की है। फिल्म के गाने शानदार हैं और सैराट की तरह ही दिल को छूते हैं। फिल्म में एक बहुत अच्छी बात है वो है जाह्नवी ईशान का मासूम ईश्क।
विज्ञापन
5 of 6
dhadak
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- बेशक मैंने सैराट देखी है लेकिन धड़क मुझे बहुत अच्छी फिल्म लगी। फिल्म में दोनों एक्टर्स ने काफी मेहनत की है।
बता दें जिस तरह से साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ के अंत ने दर्शकों को अंदर तक हिलाकर रख दिया था। जाह्नवी और ईशान की ‘धड़क’ भी ऐसा करने में कामयाब हुई है। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म देख कर आए दर्शक कह रहे हैं। डायरेक्टर शशांक खैतान ने ‘धड़क’ के अंत में कुछ बदलाव किया है। कहानी का क्लाइमेक्स बदल दिया गया है जिसे देखने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना चाहिए।