श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जिस फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार था वो फिल्म 'धड़क' आखिरकार आज रिलीज हो गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक हैं शशांक खेतान। यह फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। साल 2016 में आई फिल्म सैराट जिन्होंने देखी है उन्हें धड़क पसंद नहीं आएगी बेशक फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' ने जो कमाल दिखाया था वो कमाल धड़क नहीं दिखा पाई है, कैसे आइए जानते हैं।