फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' के टाइटल ट्रैक की रिलीजिंग डेट तय, 'सैराट' को देगा टक्कर

Tue, 19 Jun 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dhadak
पिछले दिनों साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया है। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Dhadak
फिल्म के ट्रेलर में आपने दो गानों की कुछ झलक देखी होगी। पहला गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक है और दूसरा गाना धमाकेदार ‘झिगांट’। फिल्म के टाइटल ट्रैक को कल रिलीज किया जाना है और गाने के मोशन पोस्टर को जाह्नवी और ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
Dhadak
गाने के बोल हैं जो मेरी मंजिलों को जाती है... तेरे नाम की कोई सड़क है ना.. जो मेरे दिल को दिल बनाती है.. तेरे नाम की कोई धड़क है ना। गाने के लिरिक्स सुनकर तो यही लगता है कि ये गाना फिल्म की जान है। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 
विज्ञापन

4 of 4
Dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें