रणबीर कपूर और कटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आए थे । इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कटरीना और रणबीर का ब्रेकअप हो गया था । इस वजह से काफी समय तक शूटिंग लटकी रही और फिल्म तय समय से काफी बाद रिलीज हुई थी ।
विज्ञापन
2 of 7
रणबीर कपूर
इतना ही नहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी । सभी हैरान थे कि इस पॉपुलर कपल का ब्रेकअप आखिर किस वजह से हुआ । एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर ने कैट के लिए अपना प्यार जाहिर किया था ।
विज्ञापन
3 of 7
रणबीर कपूर
वो पहली बार था जब रणबीर कैट और अपने रिलेशन के अलावा सलमान खान के बारे में भी बोले थे । उन्होंने कहा था, 'मेरी जिंदगी में कुछ ही लोग हैं जिनके लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं । भगवान ने सही चीजों को पहचानने की शक्ति दी है जिससे हम अपनी राह चुन सकते हैं ।'
4 of 7
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
जब उनसे पूछा गया कि वो किसके लिए अपनी जान दे सकते हैं? तब रणबीर ने कहा था, 'मेरा परिवार, अयान और कटरीना । ये लोग मेरी जिंदगी के सबसे जरूरी हिस्से हैं । रोहित धवन जिसके साथ मैं बड़ा हुआ हूं और स्कूल फ्रेंड आयशा दिवेत्री मेरी जिंदगी में बहुत मायने रखती हैं ।'
विज्ञापन
5 of 7
रणबीर कपूर
इसी इंटरव्यू में जब रणबीर से कटरीना के एक्स सलमान के साथ कंपेयर किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे उनके साथ कंपेयर करना ठीक नहीं । मैं उनके स्टारडम को अभी छू भी नहीं पाया हूं । अगर किसी की बुरी फिल्म भी हिट होती है तो वो सुपरस्टार होता है ।'
विज्ञापन
6 of 7
रणबीर कपूर और शाहरुख खाव
रणबीर आगे कहते हैं, 'मेरे लिए मिस्टर बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ये सब सुपरस्टार्स हैं । मैं इनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं और शाहरुख खान का तो सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है ।'
बता दें कि इन दिनों रणबीर और आलिया के अफेयर की चर्चा हर कोई कर रहा है । वहीं कटरीना को लगता है कि रणबीर, आलिया को लेकर बहुत सीरियस नहीं हैं । उन्हें लगता है कि वो जल्द ही आलिया का दिल भी तोड़ेंगे और दोनों का रिश्ता खत्म हो जाएगा ।