फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने देखा श्रीदेवी का परिवार, एक बहन, दो सौतेले भाई और 4 बच्चे

Sat, 23 Feb 2019 07:38 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Sridevi
बीते साल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। 24 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि है। दुबई के एक होटल में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपर स्टार कहा जाता है। जिस वक्त श्रीदेवी पर्दे पर आती थीं उस समय उनके सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी। श्रीदेवी, उनके पति और बेटियों को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या किसी ने उनके मां-बाप और बहन को देखा है।

आगे की स्लाइड में देखिए श्रीदेवी का पूरा परिवार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
sridevi
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। उनका बचपन का नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता अय्यपन एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था और आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। उनकी एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Sridevi Family - फोटो : Twitter
श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा। इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियां फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें। उन्हें तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था। वे जितनी अच्छी हिन्दी बोलती थीं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी उनकी इंगलिश थी।

4 of 13
sridevi
श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फ़िल्म बतौर बाल कलाकार 'थुनविन' थी। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फ़िल्म 'पूमबत्ता' (1971) के लिए केरला स्टेट फ़िल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 13
Sridevi Madhuri
उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फ़िल्मों में काम किया जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिल चुका है। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन

6 of 13
Sridevi, Amitabh
श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपनी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस और अदाओं से दर्शकों के दिलोदिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदकारा ने 'मवाली', 'तोहफ़ा', 'मिस्टर इंडिया', 'हिम्मतवाला', 'ख़ुदा गवाह', 'चालबाज़', 'नगीना' और 'लम्हे' जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया।
विज्ञापन

7 of 13
salman khan sridevi
उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है। श्रीदेवी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1979 में फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फ़िल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। इस फ़िल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गयीं।

8 of 13
Sridevi
अनिल कपूर के साथ वह साल 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया में नजर आईं जो बहुत ही सक्सेसफुल रही, इसके बाद 1989 में वह चालबाज फिल्म में नजर आईं, जो 80 के दशक की आइकोनिक फिल्मों में से एक थी। इसी बीच उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

9 of 13
MOM - फोटो : BBC
करीब 15 वर्ष गुजर जाने के बाद वह एक बार फिर से श्रीदेवी पर्दे पर फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में नजर आईं, जो 2012 में आई। श्रीदेवी की आखिरी मूवी मॉम थी, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी नजर आए।

10 of 13
sridevi - फोटो : news18
श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां हुईं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। जाह्नवी का जन्म साल 1997 में हुआ था। जाह्नवी के बाद दूसरी बेटी साल 2000 में हुई। दोनों ने उसका नाम खुशी रखा।

11 of 13
अर्जुन कपूर - फोटो : कुमार संजय
श्रीदेवी जाह्नवी और खुशी के अलावा दो और बच्चों की मां भी थीं। जी हां, एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर उनके सौतेले बच्चे थे। ये दोनों ही बच्चे बोनी कपूर को पहली बीवी मोना शौरी कपूर से हुए थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

12 of 13
anil and sridevi
हवा-हवाई गर्ल के पति और फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर के बड़े भाई हैं। ऐसे में श्रीदेवी अनिल और संजय की भाभी हुईं और वे उनके देवर। बोनी, अनिल और संजय दिवंगत बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के बेटे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
sonam kapoor, sridevi - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जानी वाली अभिनेत्री सोनम कपूर, रिहा कपूर और एक्टर हर्षवर्धन कपूर की चाची थीं। चूंकि सोनम-रिहा और हर्षवर्धन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बच्चे हैं। ये तीनों ही संतानें अनिल को सुनीता कपूर से हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें