फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबाला ही नहीं, ये 8 फिल्मी सितारे भी बहुत छोटी उम्र में छोड़ गए दुनिया, आज भी रोता है बॉलीवुड

Sat, 23 Feb 2019 07:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood Celebrities Died in Young Age - फोटो : amar ujala
हिन्दी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कहलाने वाली मधुबाला की आज 50वीं पुण्यतिथि है। सिर्फ 39 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़ गईं। उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलों ने उन्हे धीरे-धीरे इतना कमजोर कर दिया कि वो सबको छोड़कर चली गईं। लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई शानदार रोल किए। मुगल-ए-आजम में उनका किरदार अनारकली आज भी लोकप्रिय है। मधुबाला की 50वीं पुण्यतिथि पर आज हम आपको ऐसे कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिनकी मौत पर बॉलीवुड आज भी दुखी होता है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
जिया खान - फोटो : file photo
जिया खान की 25 साल की उम्र में ही मौत हो गई। 2013 में वो वो अपने घर में मृत पाईं गईं। उन्होंने खुदकुशी की। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
Aarthi Agarwal - फोटो : social media
दक्षिण फिल्मों की हीरोइन आरती अग्रवाल की मौत की खबर ने इस साल फिल्मी दुनिया को हिला दिया। आरती अपनी चर्बी कम करने के लिए सर्जरी करा रहीं थी। लेकिन ये उनके लिए जानलेवा साबित हुई।
 

4 of 9
Taruni Sachdev - फोटो : social media
फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन की सहपाठी का रोल करने वाली तरुणी सचदेव सिर्फ 14 साल की उम्र में मौत का शिकार हुईं। नेपाल से भारत आते वक्त में प्लेन क्रेश होने के कारण अकाल मौत का शिकार हो गईं। उनकी मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया।
विज्ञापन

5 of 9
Soundarya - फोटो : social media
सौंदर्या ना सिर्फ दक्षिण भारत की फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी जाना-पहचाना चेहरा थीं। वो भी प्लेन क्रेश होने के कारण मौत का शिकार हुईं। मौत के वक्त वो सिर्फ 28 साल की थीं।
विज्ञापन

6 of 9
दिव्या भारती - फोटो : file photo
दिव्या भारती की मौत आज भी ना सिर्फ बॉलीवुड को कचोटती है। बल्कि सिने-प्रेमियों को भी परेशान करती है। 1993 में वरसोवा में एक बिल्डिंग से गिरने से उनकी मौत हो गई। आज भी उनकी मौत से पर्दा नहीं उठ सका है। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने तेलुगु और हिन्दी में कई शानदार फिल्में दीं।
विज्ञापन

7 of 9
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic
अपने अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड और पदम श्री जैसे ईनाम पाने वाली स्मिता पाटिल सिर्फ 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। बेटे प्रतीक के जन्म के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।

8 of 9
Silk Smitha - फोटो : twitter
सिल्क स्मिता ने बोल्ड अवतार से 80 के दशक में धूम मचा दी थी। लेकिन उनकी अपनी जिंदगी बेहद तनावपूर्ण थी। सिर्फ 36 साल की उम्र में वो जिंदगी से हार गईं। डर्टी पिक्टर में विद्या बालन ने सिल्क स्मिता की जिंदगी को पर्दे पर जिया।
विज्ञापन

9 of 9
Labh Janjua - फोटो : amar ujala
'लंदन ठुमकदा' और 'जी करदा' जैसे कई हिट गाने गाने वाले लाभ जंजुआ साल 2015 में अपने घर पर मृत पाए गए। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें