Sridevi, Amitabh
श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। अपनी फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस और अदाओं से दर्शकों के दिलोदिमाग पर जादू कर देने वाली इस अदकारा ने 'मवाली', 'तोहफ़ा', 'मिस्टर इंडिया', 'हिम्मतवाला', 'ख़ुदा गवाह', 'चालबाज़', 'नगीना' और 'लम्हे' जैसी बेहतरीन फ़िल्मों में काम किया।