फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Sridevi: 'हवा हवाई गर्ल' की आखिरी दस तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2019 11:47 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
श्रीदेवी के आखिरी 10 फोटोज - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। हालांकि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध करके रख दिया था। आज यहां आपको दिखाते हैं वो आखिरी 10 तस्वीरें जिन्हें खुद श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था...
विज्ञापन

2 of 9
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी के इंस्टाग्राम से आखिरी तस्वीर उनकी मौत के दो दिन पहले यानी 22 फरवरी 2018 को अपलोड की गई थी। फोटो में श्रीदेवी के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कुछ और लोग भी उनके साथ दिख रहे हैं। फोटो पर करीब 465290 लाइक्स हैं। इसके साथ ही श्रीदेवी ने कैप्शन में सिर्फ एक 'दिल' का इमोजी बनाया था। फोटो पर कई यूजर्स ने श्रीदेवी की मौत के बाद भी कमेंट किए हैं, जिस पर उन्होंने मिस यू और रेस्ट इन पीस जैसे कमेंट लिखे हैं। गौरतलब है कि श्रीदेवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  इसके साथ ही कुल 138 पोस्ट और 24 फॉलोइंग हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
22 फरवरी को ही श्रीदेवी ने बेटी खुशी कपूर के साथ एक और फोटो पोस्ट की थी। फोटो के कैप्शन पर दस दिल थे, इसके साथ ही 3,39,851 लाइक्स थे। फोटो दुबई के ही इवेंट का था जिसमें श्रीदेवी और खुशी दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
 

4 of 9
परिवार और मोहित- अंतरा के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
21 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने एक फोटो मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतिवाला के साथ पोस्ट की थी। फोटो में बोनी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। फोटो पर 2,35,225 लाइक्स हैं। फोटो कैप्शन में श्रीदेवी ने अंतरा और मोहित के नाम के साथ कुछ प्यारभरे इमोजी लिखे थे।
 
विज्ञापन

5 of 9
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
19 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के पोस्ट किए हुए फोटो में वो हमेशा की तरह ही बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में श्रीदेवी ने गोल्डन कलर का एक ड्रेस पहना हुआ है। इस फोटो पर 1,46,575 लाइक्स हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उसके बाद का फोटो श्रीदेवी ने 17 जनवरी को पोस्ट किया था। फोटो एक कोलाज है जिसमे श्रीदेवा की ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक नजर आ रहा है। एक फोटो में श्रीदेवी सिल्वर कलर के आउटफिट में हैं जबकि दूसरे फोटो में गोल्डन कलर का ड्रेस पहना है। इस फोटो पर 1,68,915 लाइक्स हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले का फोटो श्रीदेवी ने 27 दिसंबर 2017 को अपलोड किया था। इस पोस्ट में श्रीदेवी एक साड़ी में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर 1,09,464 लाइक्स हैं
वहीं इसके पहले उस ही दिन (27 दिसंबर 2017) को श्रीदेवी ने एक और फोटो अपलोड की थी। फोटो में श्रीदेवी नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर 1,43,690 लाइक्स मिले हैं।
 

 

8 of 9
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी का आखिरी 8वां फोटो 21 दिसंबर 2017 को अपलोड हुआ था। इस पोस्ट में श्रीदेवी एक ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर करीब एक लाख लाइक्स मिले हैं।
बता दें कि श्रीदेवी की आखिरी नौवां फोटो पति बोनी कपूर के साथ है। इस पोस्ट में श्रीदेवी वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। वहीं साथ में उनके पति बोनी कपूर सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को 1,10,740 लाइक्स मिले थे।
 



 
विज्ञापन

9 of 9
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी की आखिरी दसवीं तस्वीर अपने परिवार के साथ है। इस फोटो में श्रीदेवी के साथ खुशी कपूर और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो से जान्हवी कपूर मिसिंग है। इस फोटो को 1,27,055 लाइक्स मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें