फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridevi Birthday: श्रीदेवी के इन PHOTOSHOOTS ने मचाई थी सनसनी, देखें सिनेमा की ग्लैमरस सुपरस्टार की UNSEEN तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 02:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : ट्विटर
अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यपन था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी। बतौर लीड अभिनेत्री श्रीदेवी की पहली फिल्म सोलवां सावन थी। चलिए श्रीदेवी के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : ट्विटर
'सदमा', 'नगीना', 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हे', 'लाडला' जैसी फिल्में देने वाली श्रीदेवी ने साल 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से कई साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। श्रीदेवी की  24 फरवरी 2018 में एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : ट्विटर
80 का दशक हिंदी फिल्मों में हीरोइनों के लिहाज से श्रीदेवी का दशक कहा गया। जीतेंद्र और श्रीदेवी ने मिलकर एक के बाद सुपरहिट जैसे हिम्मतवाला, तोहफा, जस्टिस चौधरी और मवाली जैसी फिल्में दीं। श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ भी खूब जमी।

4 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : ट्विटर
श्रीदेवी ने फिल्मों में 50 साल तक काम किया। वह  बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहलाई जाती हैं। उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा लेकिन अपने अभिनय के बल पर श्रीदेवी ने सभी का दिल जीता। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।  
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : ट्विटर
श्रीदेवी का फिल्मी करियर जब उंचाइयों पर था, तभी उनके और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की खबरे मीडिया में उड़ने लगी। ये तक कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट - फोटो : ट्विटर
श्रीदेवी ने जितेन्द्र, अनिल कपूर और ऋषि कपूर के साथ कई फिल्में की, लेकिन कमल हासन के साथ उन्होंने सबसे कम काम किया है। 1983 में फिल्म 'सदमा' के बाद इस जोड़ी ने कभी साथ काम नहीं किया। सदमा सुपरहिट फिल्म थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें