श्रीदेवी जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
श्रीदेवी के करियर की बात करें तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साउथ इंडस्ट्री से शुरुआत की थी। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने 'सोलवा सावन' से डेब्यू किया, जिसमें वह जितेंद्र के साथ नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर में नगीना', 'चांदनी', 'लाडला, 'मिस्टर इंडिया', 'खुदा गवाह', 'मॉम' और 'इंग्लिश विंग्लिश' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जान्हवी कपूर की बात करें तो उन्होंने 2018 में 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और हाल ही में उनकी फिल्म 'गुडलक जेरी' रिलीज हुई है।