फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SriDevi: श्रीदेवी का सफरनामा, जितेंद्र संग रिकॉर्ड हिट फिल्में, मिथुन संग शादी और ठुकराई बिग बी की फिल्में

Sun, 13 Aug 2023 09:53 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
अनिल कपूर और सतीश कौशिक, शेखर कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ - फोटो : अमर उजाला आर्काइव

श्री अम्मा यंगर अयप्पन उर्फ अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर चेन्नई से हैदराबाद होते हुए मुंबई तक इतने किस्से और कहानियां सुनने को मिलती हैं कि कोई बनाने बैठे तो तीन चार फिल्में तो आसानी से बन सकती हैं। कभी कमल हासन की खासमखास हीरोइन रहीं श्रीदेवी बाद में जीतेंद्र के साथ फिल्में करके हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बनीं। मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनका लंबा रिश्ता चला। दोनों ने कथित रूप से शादी भी की और मिथुन ने कभी इसका खंडन भी नहीं किया। श्रीदेवी की दुबई में संदिग्ध मौत को लेकर  खूब किस्से सुनने को मिलते हैं। श्रीदेवी ने अपने दौर के दिग्गज पुरुष सुपरसितारों से ज्यादा फीस पाने का रिकॉर्ड तो बनाया ही, उनके नाम बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में न करने का फैसला लेने का भी खिताब है।

विज्ञापन

2 of 9
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
27 फिल्मों के साथी कमल हासन 
श्रीदेवी की सबसे मशहूर जोड़ी तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन के साथ बनी। इस जोड़ी ने अलग-अलग भाषाओं की लगभग 27 फिल्मों में एक साथ काम किया। कमल और श्रीदेवी की जोड़ी फिल्मों में बाद में बनी हो, उसके पहले ये दोनों एक ही स्कूल में भी पढ़े। कमल हासन के मुताबिक, वह श्रीदेवी से तब मिले जब वह कुछ 15 या 16 साल की रही होंगी। इन दोनों को एक फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में कास्ट किया गया था। कमल कहते हैं, 'वैसे तो एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में हमने कई फिल्में कीं लेकिन हमारी परवरिश बिल्कुल भाई और बहन की तरह हुई थी। पर्दे पर रोमांटिक सीन करने के बाद हम बहुत हंसते थे। हम दोनों के संबंध भी एकदम घर जैसे ही थे।'
विज्ञापन

3 of 9
आर्मी, श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
20 फिल्मों में रजनीकांत 
दूसरी सबसे ज्यादा फिल्में श्रीदेवी ने जिस अभिनेता के साथ कीं, वह हैं रजनीकांत। श्रीदेवी की जोड़ी रजनीकांत के साथ लगभग 20 फिल्मों में बनी। एक समय था जब श्रीदेवी की फीस एक फिल्म के लिए रजनीकांत से ज्यादा हुआ करती थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'मूंदरू मुड़ीछु' का जिक्र करते हुए बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्हें पांच हजार रुपये मिले थे। फिल्म में रजनीकांत और कमल हासन भी हैं। उस समय कमल हासन ने फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली थी जबकि रजनीकांत नए-नए आए थे। इस फिल्म के लिए रजनीकांत को मात्र दो हजार रुपये और कमल हासन को 30 हजार रुपये मिले। श्रीदेवी ने बताया था कि रजनीकांत उनकी मां के बहुत लाडले थे इसलिए रजनी से भी श्रीदेवी के घरेलू संबंध थे।

4 of 9
फिल्म जस्टिस चौधरी की फिल्म मम्मा मिया के गाने में श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
जीतेंद्र के साथ 16 फिल्में, 11 सुपरहिट 
वरिष्ठ अभिनेता जितेंद्र के साथ श्रीदेवी पहली बार वर्ष 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' में नजर आईं। इसके बाद लगातार इनकी जोड़ी बनती रही और इन दोनों ने एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में 16 फिल्मों में काम किया। इन 16 फिल्मों में से 11 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। फिल्म 'हिम्मतवाला' के एक गीत 'नैनों में सपना' पर किया गया डांस श्रीदेवी के बेहतरीन प्रस्तुतियों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 9
आईफा 201 में स्टेज शो करतीं श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
अनिल कपूर संग की 13 फिल्में
श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस जोड़ी ने साथ में लगभग 13 फिल्मों में काम किया। दोनों एक साथ सबसे पहले 'कर्मा' फिल्म में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म में श्रीदेवी की जोड़ी जैकी श्रॉफ के साथ बनी, जबकि अनिल कपूर पूनम ढिल्लों के साथ नजर आए। इस फिल्म के बाद ही शेखर कपूर ने पहली बार इनकी जोड़ी अपनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में बनाई। इस फिल्म में दोनों ने ही बेहतरीन काम किया लेकिन श्रीदेवी की तारीफ ज्यादा हुई।
विज्ञापन

6 of 9
जया प्रदा,श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सनी देओल के निगाहों का सिक्सर
स्वभाव से तो श्रीदेवी बहुत शर्मीली थीं और ऐसा ही सनी देओल के बारे में भी कहा जाता है। इन दोनों ने साथ में छह फिल्मों में काम किया। अक्सर फिल्मों में किरदार हीरो के कहने पर हीरोइन को मिलते हैं लेकिन श्रीदेवी के कहने पर फिल्म 'चालबाज' में सनी देओल को किरदार मिला था। एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के निर्देशक पंकज पाराशर ने बताया कि सनी देओल का नाम फिल्म के लिए श्रीदेवी ने सुझाया था। हालांकि, सनी इस किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वह किरदार बहुत छोटा था।
विज्ञापन

7 of 9
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

और, ऋषि कपूर की बनीं नगीना
हिंदी सिनेमा में इच्छाधारी नाग नागिन के ऊपर कई फिल्में बन चुकी हैं लेकिन जो सबसे सफल मानी जाती है, वह है श्रीदेवी की ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'नगीना'। ऋषि और श्रीदेवी की साथ में यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में 'मैं तेरी दुश्मन' गीत पर श्रीदेवी के डांस को खूब सराहना मिली है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद श्रीदेवी ने भी यह माना था कि यह डांस खुद उनका भी सबसे पसंदीदा डांस है। ऋषि कपूर और श्रीदेवी एक साथ छह फिल्मों में नजर आए जिनमें से नगीना के अलावा कौन सच्चा कौन झूठा, बंजारन, चांदनी, गुरुदेव, और गर्जना शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी अंतिम बार 'कौन सच्चा कौन झूठा' फिल्म में बनी।

8 of 9
श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मिथुन चक्रवर्ती संग फेरों की चर्चा
श्रीदेवी की फिल्मों के चर्चे तो मिथुन चक्रवर्ती के साथ रहे ही, इसके अलावा उनके चर्चे एक प्रेम कहानी को लेकर भी हुए। मिथुन और श्रीदेवी की मुलाकात पहली बार वर्ष 1984 में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' के दौरान हुई थी। इसके बाद ये दोनों करीब आए और उन्होंने कथित रूप से 1985 में शादी कर ली। इस रिश्ते को कभी उजागर नहीं किया गया और इसके तीन साल बाद 1988 में ही यह शादी भी खत्म हो गई। पहली शादी के आठ साल बाद उन्होंने बोनी कपूर से शादी की।

विज्ञापन

9 of 9
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

बार बार ठुकराईं अमिताभ बच्चन की फिल्में
श्रीदेवी अपने समय में सबसे बड़ी अभिनेत्री रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन भी अपने समय के सबसे बड़े अभिनेता रहे हैं। लेकिन इन दोनों ने मात्र तीन ही फिल्मों में एक साथ काम किया है। दरअसल, इन फिल्मों के बाद ही श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके पीछे कोई लड़ाई झगड़े की बात नहीं थी, बल्कि वह ऐसे समय में आ गई थीं जब उन्होंने सोचा कि अब वह एक ही किरदार को बार-बार रिपीट नहीं करेंगी और न ही बार बार एक ही कलाकार के साथ काम करेंगी। इस चक्कर में उन्होंने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों को ठुकरा दिया था।

यह भी पढ़ें- Sridevi: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें