फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की मां और प्रेमिका दोनों बन चुकी हैं श्रीदेवी, दोहरे किरदार निभाने वालीं 5 ऐसी एक्ट्रेसेस

Mon, 26 Feb 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sridevi
दुबई में श्रीदेवी की मौत के बाद उनका शव आज शाम मुंबई आ जाएगा। श्रीदेवी ने पर्दे पर अलग-अलग कई किरदार निभाए कई बार यह किरदार तो चौंकाने वाले भी रहे। आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं जब एक्ट्रेसेस ने हीरो की प्रेमिका और मां दोनों का किरदार निभाया।
विज्ञापन

2 of 6
sridevi
श्रीदेवी जब 13 साल की थीं उन्होंने एक तमिल फिल्म में रजनीकांत की सौतेली मां का रोल निभाया था। 1976 में आई इस फिल्म का नाम 'मूंदरु मुदीचु' था। मुख्य नायिका के तौर पर उनकी यह पहली फिल्म थी। दोनों की जोड़ी कई तमिल फिल्मों में साथ दिखा। वहीं 1989 में आई हिंदी फिल्म 'चालबाज' में रजनी और श्रीदेवी की रोमांटिक जोड़ी बनी।
विज्ञापन

3 of 6
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन की मां और बीवी का किरदार पर्दे पर निभाया है। 1976 में आयी 'अदालत' में वहीदा जहां अमिताभ की प्रेमिका बनीं थीं तो 1978 में आयी 'त्रिशूल' और 1983 में आयी 'कुली' में उन्होंने अमिताभ की मां का किरदार निभाया।

4 of 6
शर्मिला टैगोर ने भी रील लाइफ में अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमी दोनों का रिश्ता निभाया है। 'देशप्रेमी' में शर्मिला अमिताभ की मां के रोल में नजर आयीं, जबकि 1975 में आयी 'फरार' में वह उनकी प्रेमिका का रोल निभा चुकी थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
राखी ने अमिताभ के साथ कई फिल्में की। फिल्म 'कभी कभी' और 'कस्मे-वादे' में राखी जहां अमिताभ की प्रेमिका बनीं तो वहीं फिल्म 'शक्ति' में उन्होंने अमिताभ की मां किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेहतरीन अभिनेत्री नरगिस पर्दे पर सुनील दत्त की मां और प्रेमिका का रिश्ता निभा चुकी हैं। 'मदर इंडिया' में नरगिस ने सुनील दत्त की मां का रोल किया जबकि फिल्म 'यादें' में वह सुनील दत्त की प्रेमिका बनीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें