फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के वो 5 रहस्य, जो अभी तक हैं अनसुलझे

Mon, 26 Feb 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी का जश्न एंज्वॉय करने गई थीं और यह उनकी अंतिम यात्रा बन गई। कहा जा रहा है कि जश्न खत्म होने के बाद श्रीदेवी दुबई में रुककर कुछ दिन शॉपिंग करना चाहती थीं। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा कपूर खानदान हिल गया है। साथ ही उनकी अचानक मौत से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
कार्डियक अरेस्ट- कहा जा रहा है कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। आमतौर पर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट तब आता है जब उसे पहले से दिल की बीमारी रही हो। इसलिए श्रीदेवी की कार्डियक अटैक से मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी
भूख लगने की दवाई- कुछ वेबसाइट में छपी खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। कुछ लोग श्रीदेवी की सर्जरी को उनकी मौत की वजह मान रहे हैं। वह ऐसी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। इनमें से एक सर्जरी में गड़बड़ी हो गई थी और वह इसके लिए कई दवाइयां खा रही थीं।

4 of 6
श्रीदेवी
बाथटब में डूब के मौत- खलीज टाइम्स के मुताबिक, बोनी कपूर के साथ डिनर डेट पर जाने से पहले श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं थीं। काफी देर बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद बोनी कपूर ने किसी तरह दरवाजा खोला और जैसे ही वह बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने श्रीदेवी को पानी से भरे बाथ टब में बेहोश पड़ा हुआ पाया। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।' हो सकता है बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की जान चली गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारे राज खुल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
खूबसूरत दिखने की टेंशन- पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उनपर काफी प्रेशर था। खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीदेवी
बेटी की पहली फिल्म की टेंशन- श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट का सबसे पहला पोस्ट उनकी बेटी की फिल्म 'धड़क' का पोस्टर है। जिसे उन्होंने टॉप पर कर रखा था। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों से बेहद प्यार करती थीं। जाह्नवी और खुशी के साथ श्रीदेवी साये की तरह रहती थीं। हर कदम पर दोनों बेटियां मां की सलाह लेती थीं। श्रीदेवी की इच्छा थी कि वो अपनी बेटी की पहली फिल्म देख लें। जो अब अधूरी रह गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें