फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी और बोनी कपूर के बारे में जानकर टूट गई थीं पहली पत्नी मोना, खुद बताई थी लव स्टोरी

Tue, 04 Jun 2019 06:59 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sridevi boney kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर ने 2 जून यानी अपने मां और पापा की 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर एक फोटो शेयर कर उन्हें याद किया था । श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अकेले पड़ गए । अब वो अपने चारों बच्चों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरी में से एक है । बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे । इसके बावजूद वो श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे । 
विज्ञापन

2 of 8
sridevi
अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि उन्हें श्रीदेवी का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे । बोनी कहते हैं, 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12 साल लग गए थे । मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था ।' 
विज्ञापन

3 of 8
Sridevi
'उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थी । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था । एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था । शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था । हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी । उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया ।'

4 of 8
Sridevi
जब बोनी, श्री से मिलने के लिए चेन्नई गए थे तब वो शूटिंग के लिए सिंगापुर गई थीं । इसके बाद वो उदास होकर मुंबई लौट आए । बोनी कपूर 1984 में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का ऑफर लेकर श्रीदेवी की मां से मिलने गए थे। श्रीदेवी की मां ने इसके लिए 10 लाख रुपये फीस की बात कही थी लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रुपये दिए । 1 लाख रुपये ज्यादा। बोनी कपूर ने कई बार ऐसा कहा था कि वह श्रीदेवी के करीब रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।
विज्ञापन

5 of 8
boney kapoor - फोटो : social media
कुछ समय बाद उन्होंने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया । बोनी कपूर ने श्रीदेवी को ऑफिशियली साल 1993 में प्रपोज किया । फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सेट पर बोनी खुद इस बात का ध्यान रखते थे कि श्रीदेवी को किसी तरह की परेशानी ना हो। इतना ही नहीं उन्होंने श्रीदेवी के लिए अलग मेकअप रूम भी अरेंज करवाया । इसके बाद श्रीदेवी बोनी के साथ कंफर्टेबल फील करने लगी थीं ।
विज्ञापन

6 of 8
Sridevi
इस समय तक बोनी श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि जब वो फिल्म 'चांदनी' की शूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विटजरलैंड गए । स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद बोनी अपनी पत्नी के पास गए और उन्हें श्रीदेवी के बारे में बताया । उन्होंने मोना से कहा कि वो श्री से प्यार करते हैं । यह बात सुनने के बाद मोना कपूर टूट गई थीं । इस बात का जिक्र मोना ने एक इंटरव्यू में भी किया था । 
विज्ञापन

7 of 8
Sridevi
मोना ने कहा था, 'उम्र में बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे । जब मेरी बोनी से शादी हुई तब मैं 19 साल की थी । मैं उन्हीं के साथ बड़ी हुई । हम दोनों की शादी को 13 साल हुए थे, तब मुझे पता चला कि मेरा पति किसी और से प्यार करता है । इसके बाद हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बचा था और हम इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं । 
विज्ञापन

8 of 8
Sridevi and arjun kapoor
दोनों ने 2 जून 1996 को शादी कर ली थी । 25 मार्च 2012 को कैंसर से मोना की मौत हो गई थी । मोना और बोनी कपूर के दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हैं । श्रीदेवी के निधन के बाद अब उनके चारों बच्चे बोनी कपूर का ख्याल रखते हैं । श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन और अंशुला ने अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी को भी अपना लिया । जबकि पहले वो जाह्नवी और खुशी से बात भी नहीं करते थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें