फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के ऑफर के बावजूद बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स ने नहीं किया ब्रांड्स का प्रमोशन

Tue, 04 Jun 2019 06:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Actors - फोटो : social media
भारत में व्यापार करने वाली बड़ी कम्पानियां अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स का सहारा लेकर उन्हें बेचती हैं। स्टार्स दर्शकों के विश्वसनीय होते हैं इसलिए लोग इनकी बातों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। और इसी बात का फायदा कम्पानियां उठा लेती हैं। इसके बदले स्टार्स को मोटी रकम मिलती है। लेकिन कुछ स्टार अपने उसूलों और नैतिकता के खिलाफ नहीं जाते। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने करोड़ों रुपये के विज्ञापनों को ठुकरा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा अपनी सादगी और अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वह कमर्शियल विज्ञापनों के अलावा सरकारी विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। लेकिन वो कभी सॉफ्ट ड्रिंक्स के विज्ञापनों को नहीं करते। दरअसल एक बार एक बच्ची ने अमिताभ से कहा था कि आप उन ड्रिंक्स का प्रमोशन करते हैं जिन्हें उसकी टीचर जहर बताती हैं। इसके बाद अमिताभ ने कभी भी सॉफ्ट ड्रिंक्स का प्रमोशन नहीं किया और कई सेलिब्रिटीज से ऐसा ही करने को कहा।
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर कहे जाने वाले अक्षय कुमार भी कई सरकारी विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। उनकी कई फिल्में देशहित के मुद्दों पर आधारित हैं। अक्षय फिट इंडिया कैंपन का सपोर्ट करते हैं। वो किसी भी तरह की गलत लत के खिलाफ हैं। इसलिए जब उन्हें एक पान मसाला प्रोडक्ट का विज्ञापन ऑफर हुआ तो उन्होंने से इसे करने से साफ इनकार कर दिया।

4 of 6
Aamir Khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान कई ब्रांड्स का चेहरा हैं। कहा जाता है आमिर सिर्फ वही विज्ञापन करते हैं जिनके पीछे कोई सामाजिक संदेश छुपा हो। अगर किसी विज्ञापन में या किसी प्रोडक्ट के प्रमोशन से समाज में कोई गलत संदेश पहुंचता तो वो उसे करने से साफ इनकार कर देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर फेयरनेस क्रीम या त्वचा के रंग को मुद्दा बनाने वाली चीजों के विज्ञापन करने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर रहते हैं। उनकी बॉडी दूसरे स्टार्स काफी अच्छी मानी जाती है। जॉन अपनी तरफ दूसरों को फिट रहने की सलाह देते हैं। जॉन कभी भी तंबाकू या शराब का विज्ञापन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें