तेलुगू सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्री रेड्डी इन दिनों चर्चा में हैं। बीते साल उन्होंने टॉलीवुड के कई बड़े चेहरों पर कास्टिंग काउच जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के सामने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। अब श्री रेड्डी ने अपने इस बुरे दौर के दर्द को साझा करते हुए बड़ी बात बोली है।
विज्ञापन
2 of 5
sri reddy
- फोटो : file photo
श्री रेड्डी ने कहा,' मेरे कपड़े उतारने के बाद जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे कास्टिंग काउच के मामलों को गंभीरता से लिया गया और जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा है कि टॉपलेस होकर प्रदर्शन करने की वजह से ही टॉलीवुड इंडस्ट्री और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उनके दर्द को समझा।
विज्ञापन
3 of 5
sri reddy
गौरतलब है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने हाल ही में 25 सदस्यों की कमेटी को गठित किया है जो टॉलीवुड में महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की जांच कर रही है। इस फैसले पर श्री रेड्डी ने प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की फेसबुक पर जमकर तारीफ की।
4 of 5
sri reddy Mallidi
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो हाल ही में श्री रेड्डी ने जन सेना पार्टी के चीफ और एक्टर पवन कल्याण पर हमला बोला है। दरअसल कुछ दिनों पहले पवन कल्याण ने मशहूर कॉमेडियन अली के वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा था कि अली के पार्टी में शामिल होने से वह बहुत आहत हैं।
Sri Reddy slammed Pawan Kalyan
- फोटो : file photo
हाल ही में श्री रेड्डी की एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने एक बार फिर से पवन कल्याण पर निशाना साधा हुए कहा है कि पवन कल्याण को अली जैसे महान इंसान की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। गौरतलब है कि श्री रेड्डी और पवन कल्याण के बीच विवाद बहुत पुराना है। श्री रेड्डी कास्टिंग काउच को लेकर जिस समय आरोप लगाए थे, उस समय पवन ने मीडिया से कहा था कि सड़कों पर प्रोटेस्ट करने से बेहतर यह है कि उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए।