दीपिका कक्कड़ ने टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 12 जीत लिया है । 30 दिसंबर को शो का फिनाले था। इसमें दीपिका विनर बनीं और ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपए जीते । वहीं श्रीसंथ शो के रनरअप रहे। एक ओर दीपिका शो जीतने से काफी खुश हैं वहीं श्रीसंथ अपनी हार से दुखी हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
dipika kakkar
- फोटो : voot
शो खत्म होने के बाद श्रीसंथ ने मीडिया से बात की। श्रीसंथ ने कहा कि दीपिका कलर्स का चेहरा है इसलिए वो शो जीतीं । इसके अलावा उन्होंने कहा, 'बिग बॉस के घर में जो भी 20 कंटेस्टेंट आए सभी योग्य थे चाहे वो अनूप जलोटा हों या निर्मल। यहां तक कि मैं भी शो जीतने के योग्य था। इन सबके बावजूद दीपिका ने अच्छा गेम खेला।'
विज्ञापन
3 of 6
Sreesanth
इसके अलावा श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी अपने पति की हार को लेकर बात की । उन्होंने कहा, 'श्रीसंथ दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं, ये उन्होंने शो में साबित कर दिया है। दीपिका की जीत से हम सब खुश हैं । उन्होंने भी बहुत अच्छा खेला ।' श्रीसंथ के अलावा उनकी मैनेजर रोनिता शर्मा का भी बयान आ गया है ।
4 of 6
dipika kakar
- फोटो : twitter
एक ओर श्रीसंथ और उनकी पत्नी दीपिका की जीत से खुश हैं वहीं दूसरी ओर रोनिता काफी नाराज हैं । उन्होंने एक ट्वीट कर शो और दीपिका को काफी बुरा-भला कहा है । उन्होंने लिखा, 'कृपा करके अगली बार शो में सतसंग करने वाले लोगों को बुलाना । या फिर इस शो का नाम दीपिका माता का हलवा रख देना ।'
विज्ञापन
5 of 6
dipika kakar
रोनिता आगे लिखती हैं, 'दीपिका तुम इस शो को जीतने के लायक नहीं थी । नकली शो की नकली विनर ।' रोनिता के इस ट्वीट को कलर्स चैनल ने रिट्वीट किया है । चैनल की ओर से लिखा गया, 'दीपिका के इस अंदाज के भी दिल्ली में फैंस हैं ।'
बता दें कि शो के फिनाले में श्रीसंथ और दीपिका के अलावा रोमिल चौधरी, करणवीर बोहरा और दीपिक ठाकुर पहुंचे थे । दीपक ठाकुर ने 20 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया। वहीं केवी और रोमिल, दीपक के बाद एलिमिनेट हो गए थे।दीपिका के शो जीतने से उनके पति शोएब इब्राहीम काफी खुश हैं ।