फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में ये रहे बॉलीवुड के 5 मील के पत्थर, सुपरस्टार फ्लॉप, कहानी सुपर हिट

Mon, 31 Dec 2018 12:37 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Padmavat
100 करोड़ के करिश्मे
साल 2018 में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्मों में पद्मावत, सोनी के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2, राजी, रेस 3, संजू, स्त्री, बधाई हो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तां और 2.0 शामिल रहीं। साल 2018 में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्मों में पद्मावत, सोनी के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2, राजी, रेस 3, संजू, स्त्री, बधाई हो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तां और 2.0 शामिल रहीं। साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही रणबीर कपूर स्टारर संजू।
 
विज्ञापन

2 of 5
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
सुपरस्टार फ्लॉप, कहानी सुपर हिट
साल 2018 ऐसा साल रहा जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों की फिल्में जीरो, रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान एक के बाद एक फ्लॉप हुईं और इन फ्लॉप से ये भी तय हो गया कि फिल्म चाहे ईद पर रिलीज हो, दीवाली पर या क्रिसमस पर, फिल्म अच्छी नहीं है तो नहीं चलेगी। इसके उल्टे इस साल अंधाधुन, सत्यमेव जयते, वीरे दी वेडिंग, सुई धागा, 102 नॉट आउट, धड़क, केदारनाथ, हिचकी और अक्टूबर जैसी फिल्मों को अपनी लीक से हटकर कहानियां के चलते चर्चा मिली। इनमें से ज्यादातर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भी खूब मिली।साल 2018 में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्मों में पद्मावत, सोनी के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2, राजी, रेस 3, संजू, स्त्री, बधाई हो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तां और 2.0 शामिल रहीं।साल 2018 में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्मों में पद्मावत, सोनी के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2, राजी, रेस 3, संजू, स्त्री, बधाई हो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तां और 2.0 शामिल रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
BADHAI HO - फोटो : self
पुराने के दिन पूरे
साल 2018 में जहां एक तरफ दिग्गज सितारों की फिल्में फ्लॉप रहीं, वहीं इस साल दर्शकों ने नए चेहरों जैसे कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और विकी कौशल को खूब प्यार दिया। दो नए चेहरों जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने भी इस साल बड़े परदे पर डेब्यू किया।

4 of 5
Avengers
पश्चिम का परचम
हॉलीवुड सिनेमा वैसे तो बीते पांच साल से हिंदी फिल्मों के कारोबार को कम से कम मुंबई वितरण क्षेत्र (महाराष्ट्र और गुजरात) में प्रभावित करता रहा है, लेकिन इस साल एवेंजेर्स ऐसी पहली हॉलीवुड फिल्म बनी जिसने भारत में 200 करोड़ रुपये का कारोबार करने का रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए ब्लैक पैंथर, डेड पूल 2, जुरासिक वर्ल्ड – फालेन किंगडम, मिशन इम्पॉसिबल- फालआउट और द नन जैसी फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया। दिलचस्प बात ये है कि हिदी फिल्मों का कारोबार मुंबई वितरण क्षेत्र में पिछले पांच साल से लगातार गिरता जा रहा है जबकि दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों में हिंदी फिल्में लगातार बेहतर कमाई कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जतिन सरना - फोटो : SELF
मोबाइल पर सिनेमा
साल 2018 का सबसे यादगार सबक रहा सिनेमा का बड़े परदे से मोबाइल तक का सफर। अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स ने भारत में बड़े पैमाने पर दस्तक दी। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ब्रीद को दुनिया की इस साल की सबसे अच्छी 20 वेब सीरीज में से सातवां स्थान मिला, वहीं नेटफ्लिक्स की जड़ें भारत में जमाने में सैक्रेड गेम्स ने काफी मदद की। हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े निर्देशकों अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, सुधीर मिश्रा और आर माधवन, अमित साध, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन ने वेब सीरीज में काम करना शुरू किया और अब इसमें उन्हें किसी तरह की हिचक भी नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें