फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: सलमान के शो में सबसे सस्ते कंटेस्टेंट हैं श्रीसंथ, गुस्सा हमेशा रहता नाक पर

Thu, 04 Oct 2018 06:03 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sreesanth
बिग बॉस के घर के बारे में कहा जाता है कि यहां जो जितना लड़ता है वह उतनी ही ज्यादा पैसे लेता है, लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में ऐसा नहीं हो रहा है। हम इसलिए यह कह रहे हैं कि बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा श्रीसंथ लड़ते-झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बावजूद वह घर में रहने का सबसे कम पैसे ले रहे हैं, वहीं अनूप जलोटा सबसे महंगे हैं। जानिए, इनकी फीस।
विज्ञापन

2 of 4
sreesanth
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी में से सबसे कम रुपए श्रीसंथ ले रहे हैं। अनूप जलोटा को शो में रहने के लिए प्रति सप्ताह 45 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। करणवीर और नेहा पेंडसे 20 लाख रुपए, दीपिका कक्कर 15 लाख रुपए शो में रहने के लिए ले रही हैं।  हालांकि श्रीसंथ घर में लोगों को बहुत झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को उनका यह रूप कब तक पसंद आएगा यह तो समय ही बताएगा।
विज्ञापन

3 of 4
Anup Jalota and Sreesanth
इंटरनेट पर वायरल हो रही एक रिपोर्ट में यह कहा गया है, श्रीसंथ शो में रहने के लिए सबसे कम रुपए ले रहे हैं। हालांकि हम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि कौन कितने रुपए शो में रहने के लिए ले रहा है। शो में किस आधार सेलिब्रिटी को रुपए दिए जाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि श्रीसंथ आए दिन शो से बाहर होने का आग्रह बिग बॉस से करते रहते हैं, जिसके बाद सभी को यह लगता है कि उनको शायद शो में कम रुपए मिलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Sreesanth and Neha Pendse
बिग बॉस सीजन 12 में कंटेस्टेंट धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगे हैं। घर में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो हैं गजल किंग अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी। ये जोड़ी अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में पिछले 12 सालों से ऐसे ही कंटेस्टेंट लिए जाते हैं जो कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं। कुछ कंटेस्टेंट ने तो इस शो पर स्क्रिप्टेड होने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें