फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के जीजा की 'लवयात्री' के आगे क्या टिक पाएगी आयुष्मान की 'अंधाधुन', पहले दिन क्या होगा हाल

Thu, 04 Oct 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
AndhaDhun and loveyatri
बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 2 फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं जिसे लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड है। यह दोनों फिल्में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' है। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की होने के अलावा छोटे बजट की है जिससे इन दोनों फिल्मों के फ्लॉप होने की आशंका काफी कम है। 'लवयात्री' फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बॉलीवुड सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं तो वहीं पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए आयुष्मान खुराना और तब्बू की 'अंधाधुन' कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Loveratri film prediction
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'लवयात्री' फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 3 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है जबकि 'अंधाधुन' फिल्म के 2 करोड़ जुटा पाने की उम्मीद है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से आयुष शर्मा की किस्मत खुल जाए, ये सपना साकार करने के लिए सलमान खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में आयुष के साथ वारिना हुसैन लीड रोल में है। हाल ही में 'लवयात्री' फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई थी जिसकी वजह इसका नाम था। नाम पर बवाल होने के बाद इसे 'लवरात्रि' से 'लवयात्री' किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
AndhaDhun film prediction
'लवयात्री' फिल्म को मुख्य तौर पर गुजरात और विदेशी लोकेशन में शूट किया गया है। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म के ट्रेलर में गरबा खेलते हुए भी इन दोनों स्टार्स को दिखाया गया है। ऐसे में नवरात्रि के पहले फिल्म का रिलीज होना कही न कही इसे फायदा जरूर दे सकता है। वहीं 'अंधाधुन' फिल्म की बात करें तो वह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। श्रीराम को एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का एक्सपर्ट माना जाता है ऐसे में 'अंधाधुन' फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदें हैं।

4 of 5
Loveratri film
'अंधाधुन' और 'लवयात्री' फिल्म का बजट 20 से 25 करोड़ है ऐसे में यह दोनों फिल्में कितना जल्दी बजट निकाल लेती है यह देखना दिलचस्प होगा। इन दोनों ही फिल्मों का स्टार्स ने जमकर प्रमोशन भी किया है। ऐसे में पहले दिन का कलेक्शन इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में क्या हालत होगी यह दर्शा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AndhaDhun film
'लवयात्री' फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। तो वहीं सलमान खान के प्रोडक्शन की यह फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म के अच्छा कलेक्शन कर पाने की उम्मीद सलमान खान के नाम का जुड़ा होना भी हो सकता है। 'अंधाधुन' फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू के अलावा राधिका आप्टे भी हैं। अक्टूबर में आयुष्मान की 2 फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहली फिल्म 'अंधाधुन' है तो वहीं दूसरी फिल्म 'बधाई हो' है, जो कि 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें