फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spy Thrillers: जासूस बन सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार हैं ये सुपरस्टार्स, तेजतर्रार एक्शन से जीतेंगे दिल

Mon, 17 Oct 2022 05:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के लिहाज से आने वाले महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। क्योंकि आगामी महीनों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों के कंटेंट पर गौर करें तो सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ज्यादातर फिल्मों की कहानी सस्पेंस और थ्रिल के इर्द-गिर्द घूमेगी। इन फिल्मों में कई सुपरस्टार्स जासूस का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको उन सभी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी न किसी फिल्म में जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं किस फिल्म में आपके पसंदीदा सितारे जासूस के रोल में दिखाई देंगे... 
विज्ञापन

2 of 4
पठान, तेहरान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दर्शकों को सिनेमाघरों में अपने पसंदीदा कलाकारों को एक्शन करते देखना खासा पसंद है। इसी कारण से निर्माता-निर्देशक अक्सर इस तरह की कहानी लेकर पेश होते हैं, जिसको देखने लोग अपने आप चलकर सिनेमाघरों तक जाएं। ऐसे में आने वाले समय में कई एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर फिल्में टिकट खिड़की पर रिलीज हो रही हैं, जिनकी कहानी दर्शकों को जासूसी की दुनिया में लेकर जाएगी। यह फिल्मों में रची जाने वाली एक ऐसी दुनिया है, जिसमें दर्शक अक्सर खो जाते हैं। 
तब्बू ने 'दृश्यम 2' में अपने किरदार को लेकर की बात, बोलीं- अब तक का सबसे मुश्किल रोल  
विज्ञापन

3 of 4
जासूस बनेंगे ये अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
जासूस बन स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे ये अभिनेता
आने वाले समय में हमारे अभिनेता स्क्रीन पर जासूस बन जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख जहां उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' में एक जासूस की भूमिका में दिखेंगे, वहीं भाईजान सलमान खान उनकी पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'टाइगर' के तीसरे पार्ट में एक बार फिर भारतीय जासूस का रोल प्ले कर सबका दिल जीतते नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही जॉन अब्राहम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'तेहरान' में जासूस के किरदार में दिखेंगे और सिद्धार्थ मल्होत्रा 'मिशन मजनू' में एक रॉ एजेंट का रोल प्ले करते दिखेंगे।
Taapsee Pannu: पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं तापसी से बोले पैपराजी- आज मत चिल्लाना, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
 
अभिनेता का नाम  फिल्म का नाम
शाहरुख खान पठान
सलमान खान टाइगर 3
जॉन अब्राहम तेहरान
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू

  
विज्ञापन

4 of 4
ये अभिनेत्रियां निभाएंगी जासूस का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्रियां भी नहीं हैं पीछे
जहां हमारे अभिनेता एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं, वहीं हमारी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। दिग्गज अभिनेत्री तब्बू से लेकर रश्मिका मंदाना तक इस जासूसी से भरी दुनिया में धमाल मचाती नजर आने वाली हैं। जहां कटरीना कैफ भी सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' अपने पाकिस्तानी जासूस जोया के किरदार में वापसी करने वाली हैं, वहीं तब्बू विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में जासूस का किरदार निभा रही हैं। इनके साथ ही तापसी पन्नू अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'ब्लर' में जासूस का रोल प्ले कर रही हैं। साउथ में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली रश्मिका मंदाना फिल्म 'मिशन मजनू' में एक जासूस का रोल प्ले करती नजर आएंगी।
'थैंक गॉड' से लोगों के हंसाने में कामयाब हो पाएंगे अजय देवगन? जानें स्टार कास्ट से कहानी तक सब कुछ
 
अभिनेत्रियों का नाम फिल्म का नाम
कटरीना कैफ टाइगर 3
तब्बू  खुफिया
तापसी पन्नू ब्लर
रश्मिका मंदाना  मिशन मजनू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें