फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पिता संग स्पॉट हुए तैमूर, दबंग 3 के प्रमोशन में जुटी स्टारकास्ट, देखें तस्वीरें

Fri, 06 Dec 2019 08:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोन, तैमूर अली खान, अनन्या पांडे, वरुण धवन - फोटो : amar ujala, mumbai
मायानगरी मुंबई में सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। सितारे कहीं ना कहीं अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। कभी किसी इवेंट में दिखाई देते हैं तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। एयरपोर्ट पर तो सारे दिन ही सितारों का मेला लगा रहता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं कि कहां-कहां सेलेब्स स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सनी देओल, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड सितारे हमेशा कहीं ना कहीं स्पॉट होते रहते हैं। ऐसे में इन सितारों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। इसलिए ये सितारे अधिकतर एयरपोर्ट पर स्पॉट होते रहते हैं। अभिनेता सनी देओल, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए।
विज्ञापन

3 of 7
अमीषा पटेल, पति केसाथ सनी लियोन - फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल भी एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुईं। तो सनी लियोनी भी अपने पति के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखीं गईं।  अमीषा पटेल और सनी लियोनी दोनों ने ही स्टाइलिश अवतार से सभी का दिल जीत लिया।

4 of 7
दबंग 3 स्टारकास्ट - फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में दबंग 3 की पूरी स्टारकास्ट सलमान खान, सोनाक्षी सिम्हा, वारीना हुसैन और सई मांजरेकर अपने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कैमरे में कैद हुए। जहां सोनाक्षी सलमान के साथ दिखीं तो वहीं सई इंडियन अवतार में कैमरे में कैद हुईं। वरीना इस इवेंट में ऑटो में स्पॉट हुईं।
विज्ञापन

5 of 7
जाह्नवी कपूर, दिव्या खोसला कुमार, वरुन धवन - फोटो : amar ujala, mumbai
बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस पर सभी की नजरें होती हैं। इसलिए वो जहां भी जाते हैं वहां उनके पीछे-पीचे कैमरे भी पहुंच जाते हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को जिम के बार देखा गया। तो वहीं वरुण धवन भी स्पॉट हुए। इसके अलावा दिव्या खोसला कुमार को भी मुंबई में ही देखा गया।
विज्ञापन

6 of 7
मलाइका अरोड़ा, तैमूर अली खान, कियारा आडवाणी - फोटो : amar ujala, mumbai
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। ऐसे में उनका कैमरे में कैद होना तो बनता ही है। मलाइका को भी मुंबई में अपनी सहेलियों के साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया। मलाइका के अलावा सैफ अली खान को तैमूर अली खान के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। तो वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी कैमरे के लिए पोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विद्युत जामवाल, ईशा कोप्पिकल, सनी लियोन - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी आगामी फिल्म 'कमांडो 3' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान वो कैमरे में कैद हुए। वहीं अभिनेत्री ईशा कोप्पीकर ने भी अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं। इसके अलावा अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी कैमरे के सामने पोज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें