नो वे होम, फार फ्रॉम होम
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक भारत में हॉलीवुड की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं उनमें से सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक मार्वल की ही फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन ही कर ली थी, और अब मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ भी देश में शानदार कमाई कर रही है। ‘स्पाइडर-मैन’ को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों से मिल रही है।