हैप्पी बर्थडे विवेक ओबेरॉय। जी हां फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विवेक ओबेरॉय आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। हालांकि उन्होंने चुनिंदा फिल्में ही की हैं लेकिन उनकी एक्टिंग हर फिल्म में काबिल-ए-तारीफ थी। विवेक ने साल 2002 में कंपनी मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी।
विज्ञापन
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
2 of 12
विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय भी अपने समय के लाजवाब एक्टर रहे हैं। इसलिए विवेक में एक्टिंग की खूबी पहले से ही थी। अपनी पहली ही फिल्म में विवेक ने शानदार अभिनय किया और बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। इस फिल्म के लिए विवेक को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। इस बीच उन्होंने कई हिट तो कुछ फ्लॉप फिल्में दी।
विज्ञापन
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
3 of 12
विवेक उस समय लंदन में थे जब उनके एक्टिंग के हुनर को पंख लगे। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने पाया कि विवेक बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं। इसके बाद वह उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग देने के लिए न्यूयॉर्क ले गए। विवेक और ऐश्वर्या के बीच जो कुछ हुआ वो तो जगजाहिर है। लेकिन आज हम आपको विवेक के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आपने शायद कभी नहीं सुनी होंगी।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
4 of 12
विवेक ओबेरॉय को पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं फिल्म साथिया के लिए विवेक को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म क्रिश में निगेटिव रोल के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
5 of 12
विवेक बॉलीवुड के शुद्घ-शाकाहारी एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। वो सिगरेट, शराब, नॉनवेज तो छोड़ो चाय और कॉफी तक नहीं पीते हैं। वह नशे के खिलाफ लड़ाई भी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
6 of 12
मणिरत्नम की फिल्म गुरु के लिए विवेक ओबेरॉय ही पहली पसंद थे। बाद में किन्हीं कारणों की वजह से यह प्रोजेक्ट अभिषेक बच्चन को मिल गया।
विज्ञापन
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
7 of 12
बात विवेक की हो और ऐश्वर्या का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। शायद ऐश्वर्या से प्यार करना विवेक की सबसे बड़ी भूल थी। इस दौरान विवेक के करियर में डाउन फॉल आ गया था। सलमान और विवेक के बीच घमासान की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही थीं।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
8 of 12
एक बयान में विवेक ने बताया था कि सलमान रात में उन्हें कॉल करके गालियां दिया करते थे। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक को गहरा सदमा लगा था। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय से देखा नहीं गया और उन्होंने विवेक की शादी कर्नाटक के मंत्री की बेटी प्रियंका अल्वा से करा दी।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
9 of 12
अब विवेक का एक बेटा 'विवान वीर ओबरॉय' और एक बेटी 'अमेया निर्वाना ओबरॉय' है। पिछले साल जब विवेक की फिल्म ग्रैंड मस्ती आई थी तो उन्होंने कहा था कि वे अपने बेटे को ये फिल्म कभी नहीं देखने देंगे। विवेक की इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाई थी।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
10 of 12
जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में विवेक ओबेरॉय पहुंचे थे। इसी समारोह में सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने भी शिरकत की थी। इस दौरान लोगों ने विवेक का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि ऐश्वर्या ने सलमान, विवेक और अमिताभ को अलग किया था लेकिन मोदी ने तीनों को फिर से एक कर दिया।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
11 of 12
एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान ने विवेक को गले से लगा लिया था। इसके बाद से दोनों के बीच चल रहे झगड़े पर विराम लग गया था। हाल ही में विवेक की फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म का जादू दर्शकों पर नहीं चला।
अभिषेक से पहले विवेक ओबेरॉय को ऑफर हुई थी गुरु, चाय-कॉफी का नशा तक नहीं करते
12 of 12
विवेक ओबेरॉय एक समाजसेवी भी हैं। कैंसर के मरीजों से जूझ रहे लोगों के लिए उन्होंने 30 लाख रुपए दान दिए थे। इतना ही नहीं कैंसर मरीजों के इलाज के लिए 2.5 करोड़ रुपए का चंदा जुटाने में भी संस्था की मदद की थी।