बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जादू आज भी उतना नहीं चल पाया जितना 80-90 के दशक में ऋषि का था। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की पहली फिल्म जहरीला इंसान थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
2 of 9
आज ऋषि कपूर के जन्मदिन पर हम उनके बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी। नीतू और ऋषि की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार।
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
3 of 9
फिल्म खेल-खेल में दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म बॉबी से हुई थी। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए यह फिल्म बनाई थी। फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप होने के बाद राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इस वजह से फिल्म के लिए वो किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे।
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
4 of 9
नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म बॉबी में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। दरअसल राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
5 of 9
इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। इस दौरान नीतू कोशिश करती थीं कि वो ज्यादातर फिल्में ऋषि के साथ करें। दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी। राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। इसके बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली। यहां मजेदार बात यह थी कि ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
6 of 9
नीतू इसलिए बेहोश हुईं थी कि उनका लहंगा बहुत भारी था और वो उसे संभाल नहीं पा रही थीं। वहीं ऋषि अपने आस-पास मौजूद भीड़ को देखकर घबरा गए थे और वो भी बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले भी उन्हें लगातार चक्कर आ रहे थे। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए थे। नीतू और ऋषि के एक बेटी रिदिमा और बेटा रणबीर कपूर है।
विज्ञापन
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
7 of 9
ऋषि और उनके बेटे रणबीर ने अपनी पहली फिल्मों में तौलिया गिराने का सीन किया है। ऋषि ने जहां 'बॉबी' में तौलिया गिराई थी वहीं रणबीर 'सांवरिया' के एक गाने में तौलिया गिराते हैं। ऋषि के साथ हुआ एक और वाकया बहुत ही मजेदार है। 'अमर अकबर एंथोनी' के एक सीन में ऋषि ने नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। इस गलती को ठीक नहीं किया गया और फिल्म में इस सीन को देखा जा सकता है।
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
8 of 9
जब ऋषि ने फिल्म बॉबी की थी तो वो डिंपल को पसंद करने लगे थे। वो डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना सका। नीतू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषि बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे। वो उनको 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे। नीतू की मां को उनका और ऋषि का साथ घूमना पसंद नहीं था। जब भी दोनों डेट पर जाते तो नीतू की मम्मी उनके कजिन को साथ भेजती थीं।
डिंपल को प्रपोज करना चाहते थे ऋषि कपूर, अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि
9 of 9
ऋषि एक अच्छे एक्टर के साथ डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक फिल्म बनाई थी। फिल्म का नाम था आ अब लौट चलें। ऋषि को मेरा नाम जोकर में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नेशनल आवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही ऋषि को उनकी हीरो के तौर पर पहली फिल्म बॉबी के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।