फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसाइड एज के 'भाईसाहब' के चेहरे से हटा पर्दा, विवेक ओबेरॉय ने बताए दूसरे सीजन के चौंकाने वाले राज

Thu, 05 Dec 2019 01:19 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 3
इनसाइड एज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राइम ओरिजिनल की वेब सीरीज 'इनसाइड एज' का दूसरा अध्याय शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के निर्देशकों और निर्माताओं का मानना है की दूसरा सीजन पहले वाले से भी ज्यादा मनोरंजक होगा और इसकी पटकथा आपको कहानी के साथ बांधे रखेगी।  यह सीरीज क्रिकेट के खेल में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है। और उसमें चलने वाले अंदर के खेल को बड़ी बारीकी और सरलता से समझती है। सीरीज के निर्माताओं ने पात्रों में कुछ बदलाव किए हैं। कोई कम तो नहीं हुआ है लेकिन कुछ नए चेहरे जरूर देखने को मिलेंगे।

पिछले सीजन के कई एपिसोड्स में 'भाईसाहब' का नाम सुनने में आता है। जिनका चेहरा अब तक नहीं दिखाया गया था। तो, नए सीजन में भाईसाहब का किरदार आमिर बशीर अदा करने जा रहे हैं। वहीं सपना पब्बी के रूप में भी एक नया चेहरा सीरीज में जोड़ा गया है। वह वायु राघवन के किरदार में तनुज विरवानी की नई प्रेमिका के रूप में देखी जाएंगी।
-
विज्ञापन

2 of 3
इनसाइड एज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई में हुए एक समारोह में सीरीज के निर्देशकों में से एक गुरमीत सिंह ने बताया कि इस सीरीज में वास्तविक क्रिकेट मैच दिखाना हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग था। इसके लिए हमने एक ओरिजिनल ब्रॉडकास्ट टीम के साथ  वास्तविक मैच फिल्माए। हमारे कलाकार भी इतने काबिल हैं कि उन्होंने भी असली क्रिकेट खेला। तनुज और अंगद के बल्ले से निकले छक्के एकदम असली हैं, साथ ही सिद्धांत और अमित ने जो विकेट झटके, वो भी एक दम वास्तविक हैं।

सीरीज के मुख्य कलाकारों में से एक विवेक ओबेरॉय बताते हैं, 'विक्रांत धवन से पहले सीजन में जो छीन लिया गया है, वह सब अब उसे वापस चाहिए। विक्रांत अब एक घायल शेर है। वह दोगुनी ताकत से वापस लौटेगा और, उन लोगों की सबक सिखाएगा जिन्होंने उसकी यह हालत की। वह आगे कहते हैं कि करण ने मेरे किरदार को बना है लेकिन उसमें जान डालने का काम जैसे आकाश ने किया है, वह बहुत ही लाजवाब है। इन्होंने जैसे मेरे किरदार को उभारने में मेरी मदद की है, वह वाक़ई काबिलेतारीफ है। हमारे सभी कलाकारों के साथ काम करके मुझे बहुत ही मज़ा आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इनसाइड एज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरविन्द वशिष्ठ का किरदार निभाने वाले अंगद बेदी ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि अब यह पुराना वाला अरविन्द नहीं रहा। इस सीजन में आप एक नए अरविन्द वशिष्ट से मिलेंगे। वह पहले की तरह ही खेल से प्यार करता है और सारे नियमों को भी सर्वोपरि मानता है। लेकिन, अब वह बेवकूफ नहीं रहा। अब वह हर किसी पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करता।' गौरतलब है कि इनसाइड एज' का पहला सीजन काफी सराहनीय रहा है और यह भारत की पहली ओरिजिनल वेब सीरीज है। बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए पहले सीजन को इंटरनेशनल एमी अवार्ड के लिए नामित भी किया गया था। इसके मुख्य कलाकार विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, तनुज विरवानी, अंगद बेदी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अमित सियाल आदि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें