फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग और उर्वशी रौतेला का गॉर्जियस लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 02 Jun 2022 10:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बहुप्रतिक्षीत हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी कल यानी 3 जून को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, इसलिए अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रहे हैं। वहीं  बॉलीवुड की गॉर्जियस अभिनेत्री में शुमार उर्वशी रौतेला ने भी अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है और साथ ही जानकारी दी है कि वह स्माइल ट्रेन (अंतर्राष्ट्रीय धर्मार्थ संस्था) की ग्लोबल एंबेसडर बन गई हैं। इसके कई अन्य सेलेब्स भी खुद से जुड़े कई अपडेट्स साझा किए हैं। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
विज्ञापन

2 of 10
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : amar ujala
आज लखनऊ में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की आज स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शान समेत कई नेताओं ने  अक्षय कुमार की फिल्म देखी, वहीं इसे यूपी में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर लोगों से इस फिल्म को थिएटर्स में जाकर देखने की अपील भी की है।
विज्ञापन

3 of 10
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
बॉलीवुड दीवा उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने देश से लेकर विदेश तक में नाम कमाया है। अब वह अंतर्राष्ट्रीय धर्मार्थ संस्था स्माइल ट्रेन का ग्लोबल एंबेसडर बन गई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

4 of 10
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
इस समय अबू धाबी में आईफा 2022 का आगाज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें धमाल मचाने पहुंच चुके हैं। वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी आईफा में शिरकत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बेबी फिल्टर के साथ क्यूट अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, आईफा के लिए तैयार आप सभी को देखे के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
विज्ञापन

5 of 10
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही फैंस के साथ कई दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आज उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ने उनकी जिंदगी में आने वाले अच्छे लोगों का शुक्रिया कहा है। अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, जिन लोगों ने मेरी जिंदगी में शामिल होकर उसे बेहतर बना दिया उनको दिल से शुक्रिया और जिन लोगों ने मेरी जिंदगी से दूर होकर उसे और भी बेहतर बना दिया उन्हें तो मेरे दिल से दोगुना शुक्रिया।
विज्ञापन

6 of 10
कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव - फोटो : insta
फिल्म भूल भुलैया 2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया और अब कार्तिक आर्यन की टारगेट 150 करोड़ है। उन्होंने इससे जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह और राजपाल यादव दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
आयुष्मान खुराना - फोटो : insta
आयुष्मान खुराना उन अभिनेताओं में से हैं जो लीक से हटकर विषयों पर फिल्में बनाना पसंद करते हैं। कई बार उनकी फिल्में हिट रहती हैं तो कई बार यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं लेकिन वह हर बार कोई न कोई नया विषय लोगों के सामने लेकर आते हैं। इस समय उनकी फिल्म अनेक बड़े पर्दे पर है। फिलहाल आज आयुष्मान खुराना ने सूट-बूट में अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

8 of 10
कियारा आडवाणी, वरुण धवन - फोटो : insta
फिल्म जुग जुग जियो भी रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म से जुड़े सभी सितारें सोशल मीडिया के जरिए भी इसे प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना रिलीज हुआ है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब फिल्म के अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने पोस्ट शेयर की है। जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, लेकिन वरुण ने कैप्शन में साफ लिखा है...सिर्फ कुकू और नैना होने के नाते।

9 of 10
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : insta
अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पोस्ट साझा करती रहती हैं। आज मीरा ने कॉफी पीते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा. एक सिंपल सी कॉफी भी। इसके बाद शाहिद कपूर ने भी हल्के नीले रंग के सूट में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, एक सच्चा ब्लू कॉफी लवर।
विज्ञापन

10 of 10
अंकिता लोखंडें को टीवी इंडस्ट्री में पूरे हुए 13 साल - फोटो : insta
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को जी टीवी के सीरीयल पवित्र रिश्ता से घर घर में अर्चना के रूप में पहचान मिली थी। इस शो से ही वह लोगों के बीच लोकप्रिय हुई। आज पवित्र रिश्ता के 13 साल पूरे होने के साथ ही अंकिता लोखंडे को भी टीवी की दुनिया में डेब्यू किए 13 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर सेलिब्रेशन की  पोस्ट शेयर की है और सभी को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें