Special Ops
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आपने स्पेशल ऑप्स के सभी आठ एपिसोड्स के नाम हिंदी फिल्मों कागज के फूल, गाइड, मुगल ए आजम, हम किसी से कम नहीं, चौदहवीं का चांद, कुर्बानी, शतरंज के खिलाड़ी और शोले के नाम पर रखे हैं। इसका क्या कारण है?
वैसे तो हम पूरी दुनिया की फिल्मों से प्रभावित होते हैं। लेकिन यह आठ फिल्में हैं जो मुझे सबसे अधिक पसंद हैं और इन्हें मैं सम्मान के तौर पर देखता हूं। पहले सीजन में सिर्फ आठ की गुजांइश थी इस वजह से मैंने सिर्फ यही डाले हैं लेकिन अगर आगे मौका मिलेगा तो और भी नाम शुमार होंगे। लेकिन यह आठ ऐसी फिल्में हैं जो किसी ना किसी कारण से हमेशा मेरे दिल के करीब रहती हैं। मुझे बचपन में यह नहीं पता था कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में आऊंगा लेकिन ये वे फिल्में हैं जो हमेशा मेरे साथ रहीं। मैंने अपनी निजी संतुष्टि के लिए हर एक एपिसोड का नाम फिल्म के नाम पर रखा।