रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में नई जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने अक्तूबर में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाया था। कोर्ट ने शौविक की पहले कई बार जमानत याचिका को खारिज किया था, लेकिन अब उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि अक्तूबर में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के सामने दिए गए बयान को जुर्म कुबूल करना नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही उसके आधार पर किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता है।