फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने फिर से डांस में दिखाया जलवा, अब तक लाखों लोगों ने देखा ये भोजपुरी गाना

Wed, 02 Dec 2020 02:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी गाने ना केवल उत्तर भारत में बल्कि अब धीरे धीरे देशभर में धूम मचा रहे हैं। इन गानों की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में एक ऐसे ही गाने का जिक्र करते हैं जिसे भोजपुरी की हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब
निरहुआ और आम्रपाली का जब भी कोई गाना रिलीज होता है सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाता है। गाना 'हमारे पति देव जी' में दोनों का धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है। जो दर्शकों को खूब भा रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब
वैसे तो यह गाना पुराना है लेकिन दर्शकों को यह आज भी पसंद आता है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टेज पर हैं। जबकि कई अन्य सामने कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। 'हमारे पति देव जी' गाना फिल्म विनाशक का है। गाने की शुरुआत में निरहुआ एक रॉकस्टार की तरह एंट्री करते हैं। उन्होंने लाल रंग का जैकेट पहना हुआ है जबकि आम्रपाली दुबे ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है।

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/aamrapali1101
आम्रपाली का नाम भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होता है। उन्होंने हिंदी धारावाहिकों से डेब्यू किया था लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया और आज टॉप अभिनेत्रियों में उनकी गिनती होती है। आम्रपाली जीटीवी के चर्चित धारावाहिक 'सात फेरे' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इमेजिन टीवी के धारावाहिक 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : screenshot from youtube
निरहुआ की बात करें तो वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे से की हालांकि इसमें वे सहायक किरदार में थे। आज की तारीख में निरहुआ भोजपुरी के सफल अभिनेताओं में हैं। साल 2015 में उन्होंने एक के बाद एक कुल पांच सफल भोजपुरी फिल्में दी थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें