फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता के बर्थडे पर फैन का अनोखा तोहफा, जान्हवी की दोस्त संग तस्वीरें वायरल, बॉलीवुड की पांच खबरें

Sat, 28 Sep 2019 05:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lata Mangeshkar and Janhvi Kapoor - फोटो : amar ujala
लता मंगेशकर 90वें जन्मदिन पर फैन ने दिया खास तोहफा
हिंदी संगीत जगत की शख्सियत भारत रतन लता मंगेशकर आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लता मंगेशकर के एक फैन ने उन्हें बेहद खास तोहफे के साथ जन्मदिन की बधाई दी। मुंबई के ठाणे के रहने वाले उदय तलवलकर ने टाइपराइटर से लता मंगेशकर की तस्वीर बनाई। गौरतलब है कि टाइपराइटर से तस्वीर बनाना आसान काम नहीं होता है। उदय तलवलकर को लता मंगेशकर की तस्वीर बनाने में उदय को पूरे 236 घंटे लगे और करीब 364 कागजों का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
दुर्गा पूजा से पहले सुष्मिता सेन ने किया धुनुची डांस
दुर्गा पूजा से पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन के धुनुची डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बेटियों के साथ धुनुची डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में खुद सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह गोल्डन कलर की साड़ी पहने धुनुची डांस करती दिखाई दे रही हैं। सुष्मिता सेन के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए जान्हवी कपूर ने साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों बहन खुशी कपूर के साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए वहां की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में जान्हवी पानी के बीच मस्ती करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- न्यूयॉर्क, आई लव यू। जान्हवी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
किल बिल के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान
लंबे समय से हॉलीवुड अभिनेत्री उमा थर्मन की फिल्म किल बिल का हिंदी रीमेक बनने की चर्चा जोरों पर है। अभिनेता और निर्माता निखिल द्विवेदी ने हिंदी रीमेक के लिए इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं। अब खबर ऐसी है कि किल बिल के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक शाहरुख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laal Kaptaan teaser - फोटो : video
'लाल कप्तान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। दूसरे ट्रेलर में सैफ अली खान के अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों और उनके लुक को दिखाया गया है। इस फिल्म में सैफ अली खान नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। पहले ट्रेलर की तरह दूसरा रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर ट्रेलर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें