अपने अलग अंदाज, हाव भाव से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली को कौन नहीं जानता। एक्टर महमूद अली का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सीआईडी से की। उनकी यादगार फिल्मों में कुछ हैं- भूत बंगला, पड़ोसन, बॉम्बे टू गोवा, गुमनाम, कुंवारा बाप। उनके पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। क्या आप जानते हैं कि महमूद के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए थे अमिताभ, जानिए कॉमेडी किंग से जुड़ी अनकही बातें...
विज्ञापन
2 of 8
महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए महमूद ने अंडे बेचने और टैक्सी चलाने जैसे काम भी किए लेकिन बचपन के दिनों से ही महमूद का रुझान अभिनय में था। साल 1943 में उन्हें पहली बार बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में किस्मत आजमाने का मौका मिला था। अपने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
विज्ञापन
3 of 8
महमूद
दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन महमूद ने उस दौर की फेमस एक्ट्रेस मीना कुमारी को टेबल टेनिस सिखाने की नौकरी भी थी। टेनिस सिखाते सिखाते महमूद का दिल मीना कुमारी की बहन मधु पर आ गया और बाद में खुदकुशी की धमकी देकर शादी भी की थी।
4 of 8
महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी। लोग सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। आलम ये था कि डायरेक्टर को भी ये बात अच्छी तरह पता होती थी कि अगर पिक्चर हिट करनी है, तो महमूद को अपनी फिल्म में लेना ही होगा।
विज्ञापन
5 of 8
महमूद
महमूद के बारे में कहा जाता है कि उन्हें कभी रिहर्सल करते नहीं देखा गया। वो जो भी करते थे, फिल्मों में लाइव किया करते थे। यही वजह थी कि कई फिल्मी सितारे उनसे जलते थे। उन्हें इस बात से एतराज था कि महमूद को हीरो से ज्यादा पैसे मिलते हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले महमूद ने करीब 300 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
6 of 8
महमूद
अमिताभ बच्चन और महमूद के बीच एक बड़ा ही रोचक किस्सा बताया जाता है। दरअसल फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' का एक गाना था 'देखा ना हाय रे सोचा ना'... महमूद चाहते थे कि अमिताभ उस गाने पर नाचे पर अमिताभ को नाचना ही नहीं आता था फिर क्या था उन्होंने महमूद से कहा 'भाईजान मुझसे डांस नहीं हो पाएगा, मुझे नाचना नहीं आता।' लेकिन महमूद का दिल नहीं पिघला और उन्होंने कहा कि जो चल सकता है वो नाच भी सकता है और अमिताभ के लाख गिड़गिड़ाने के बाद भी महमूद ने उनसे डांस करवाया और ये गाना सुपरहिट हुआ।
विज्ञापन
7 of 8
महमूद
- फोटो : self
हास्य कलाकार बीरबल ने बीबीसी को बताया था- मैंने मैं सुंदर हूँ फिल्म में महमूद जी के साथ काम किया था। उस फिल्म के हीरो विश्वजीत जी थे लेकिन उन्हें उस फिल्म में काम करने के लिए दो लाख मिले थे और महमूद जी को मिले थे आठ लाख। फिल्म हमजोली में जीतेंद्र जी थे हीरो लेकिन फिर भी महमूद जी को उनसे ज्यादा पैसे मिले थे।
अमिताभ शुरुआती दिनों में जब संघर्ष कर रहे थे तो महमूद ने ही उन्हें लंबे समय तक अपने घर पर आसरा दिया। इतना ही नहीं उन्हें अपनी फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' में लीड हीरो के तौर पर काम दिया। 'बॉम्बे टू गोवा' के सफल होने के बाद अमिताभ बच्चन को जंजीर मिली थी।