लंदन में लगी प्रतिमाएं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राज और सिमरन की प्रतिमाएं जब लीसेस्टर स्क्वायर पर लगेगी तो ये दुनिया भर में बीते सौ सालों में बनी फिल्मों के दृश्यों से ली गई 10वीं ऐसी प्रतिमा होगी। अभी पिछले साल सितंबर में ही यहां हैरी पॉटर की एक प्रतिमा लगाई गई है। इससे पहले यहां अब तक लॉरेल एंड हार्डी, बग्स बनी, सिंगिंग इन द रेन के जीन केली, मैरी पॉपिंस, मिस्टर बीन, पैडिंग्टन और सुपरहीरो बैटमैन व वंडर वूमन की प्रतिमाएं लग चुकी हैं।