फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Collection: बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों से आगे निकलीं साउथ की छोटी मूवी, जानें वीकएंड पर किसने किया राज

Mon, 22 Aug 2022 06:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थिरुचित्रम्बलम, लाल सिंह चड्ढा, दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच हो रही टक्कर लगातार जारी है। साल 2022 की शुरुआत के साथ ही सिनेमाघरों में फिल्मों के बीच का क्लैश साउथ बनाम बॉलीवुड में बदल गया है। इन दिनों हिंदी सिनेमा की फिल्में कमाई के मामले में औंधे मुंह गिरती नजर आ रही हैं तो वहीं साउथ सिनेमा की छोटे बजट में बनी फिल्में कमाल दिखा रही हैं। सिनेमाघरों में कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हुई हैं। वीकएंड के मौके पर साउथ और बॉलीवुड में से किसने कमाई में बाजी मारी है। आइए बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विरुमन, रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की तीनों फिल्में हुईं फेल
बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जिसमें आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' और तापसी पन्नू की 'दोबारा' शामिल है। लेकिन यह तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' को रिलीज हुए पूरे 11 दिन हो गए हैं और इनकी खराब कमाई वीकएंड पर भी जारी रही। वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म बीते शुक्रवार रिलीज हुई और अपने पहले ही दिन इस फिल्म ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें वीकएंड पर हिंदी फिल्मों की कमाई
 
फिल्म  शनिवार की कमाई   रविवार की कमाई  अब तक की कुल कमाई
लाल सिंह चड्ढा 1.50 करोड़ (दूसरा शनिवार) 1. 70  करोड़ (दूसरा रविवार)  55.89 करोड़
रक्षाबंधन 1.20 करोड़ (दूसरा शनिवार) 1.40 करोड़ (दूसरा
रविवार)
 42.94 करोड़
दोबारा  87 लाख (पहला
शनिवार)
1.10 करोड़ 2.84 करोड़
 

4 of 5
साउथ फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों का बजा डंका
इन दिनों साउथ सिनेमा में फिल्म 'कार्तिकेय 2' धमाल मचा रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन में दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है। अकेली इस फिल्म की कमाई ने ही 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' कड़ी टक्कर देने के साथ ही अब मात भी दे दी है। इसके अलावा, अब मैदान में 'थिरुचित्रम्बलम' भी आ गई है, जो शानदार कमाई कर रही है। वहीं, 'गालीपता 2', 'नन ठान केस कोदू' और 'विरुमन' भी ठीक ठाक कमाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साउथ फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें साउथ फिल्मों की कितनी रही कमाई
 
फिल्म  शनिवार की कमाई  रविवार की कमाई  अब तक की कमाई
कार्तिकेय 2 7.80 करोड़ 8.20 करोड़  51.35 करोड़
विरुमन 1.3 करोड़  1.60 करोड़ 38.4 करोड़
नन ठान केस कोदू 1.20 करोड़  1.5 करोड़  14.36 करोड़
गालीपता 2 2.39 करोड़  3.10 करोड़  30.55 करोड़
थिरुचित्रम्बलम 10.05 करोड़ (पहला
शनिवार)
10.91 (पहला
रविवार)
47 करोड़ (लगभग)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें