लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग में कमा चुकी है इतने लाख
फिल्म लाइगर के एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक 24 घंटो में फिल्म के 34 हजार टिकट बिक चुके हैं, लेकिन तेलुगू में इसका ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो तेलुगू में लाइगर ने एडवांस बुकिंग में 60 लाख की कमाई कर ली है, जबकि हिंदी में इसने सिर्फ 5 लाख की कमाई ही की है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि हिंदी पट्टी में लाइगर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहता है।