साउथ फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों का बजा डंका
इन दिनों साउथ सिनेमा में फिल्म 'कार्तिकेय 2' धमाल मचा रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन में दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है। अकेली इस फिल्म की कमाई ने ही 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' कड़ी टक्कर देने के साथ ही अब मात भी दे दी है। इसके अलावा, अब मैदान में 'थिरुचित्रम्बलम' भी आ गई है, जो शानदार कमाई कर रही है। वहीं, 'गालीपता 2', 'नन ठान केस कोदू' और 'विरुमन' भी ठीक ठाक कमाई कर रही है।