फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Vs South: बॉलीवुड की हालत एकदम विराट कोहली जैसी.... भाषा विवाद पर बोले किच्चा सुदीप

Tue, 26 Jul 2022 01:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किच्चा सुदीप और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म 'विक्रांत रोणा' का प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शिरकत की थी। बता दें कि सलमान खान, किच्चा सुदीप की फिल्म के हिंदी वर्जन का प्रमोशन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में, दोनों सुपरस्टार्स ने वर्तमान में चल रहे साउथ बनाम बॉलीवुड विवाद पर बात की। जहां सलमान खान ने बॉलीवुड के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर कोई अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है, वहीं किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड की हालत की तुलना विराट कोहली के फॉर्म से कर डाली।
विज्ञापन

2 of 4
विक्रांत रोणा कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ बनाम बॉलीवुड पर दिया बयान
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान हाल ही में हिट हुई 'केजीएफ 2', 'आरआरआर' और 'पुष्पा द राइस' का जिक्र करते हुए, किच्चा सुदीप से हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में पूछा गया। जिसके जवाब में किच्चा सुदीप ने कहा, "मैं इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। बस इतना कहूंगा कि साउथ की भी ऐसी कई फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रांत रोणा कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विराट कोहली का जिक्र
अभिनेता आगे कहते हैं, यदि हिंदी फिल्म उद्योग ने बड़ी फिल्में नहीं बनाई होती, यदि बॉलीवुड में महान लोग नहीं होते, तो आप इतने वर्षों तक कैसे ठीक पाते? यह ऐसा है जैसे विराट कोहली कुछ समय के लिए आउट ऑफ फॉर्म हो गए हों। क्या आप उनसे उनके रिकॉर्ड्स छीन लेंगे? यह उस तरह से काम नहीं करता है। आखिरकार, बहुत सारी फिल्में बन रही हैं, कुछ अच्छा प्रदर्शन करेंगी, कुछ नहीं।”
विज्ञापन

4 of 4
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
किच्चा सुदीप ने आगे बताया कि कैसे दोनों इंडस्ट्री के अभिनेता लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम हिंदी फिल्मों को सपोर्ट करते हैं। सर (सलमान) हमारी फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडीज हमारी फिल्म 'विक्रांत रोणा' में काम कर रही हैं। आइडियाज का आदान-प्रदान करना, सहयोग करना अच्छी बात है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री का माहौल बहुत खूबसूरत है, जो आप नहीं देख सकते हैं।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें