फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June-July Box Office: बीते दो महीनों में 17 फिल्मों में हुईं भिड़ंत, हिंदी नहीं साउथ ने बॉक्स ऑफिस पर किया राज

Sun, 31 Jul 2022 12:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
जून-जुलाई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर पिछले काफी समय से बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो इस साल हिंदी सिनेमा ने हिट से ज्यादा फ्लॉप का दौर देख लिया है। अच्छी कहानी और स्टारकास्ट के बावजूद दर्शक सिनेमाघरों तक आने के लिए तैयार नहीं हैं। एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में होने के बावजूद वे टिकट खिड़की पर फ्लॉप ही साबित हो रही हैं। जून में रिलीज हुई 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर जुलाई में 'शमशेरा' और 'एक विलेन रिटर्न्स' तक करीब 17 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई हो और उसने धुआंधार कमाई की हो। तो चलिए आज हम आपको जून और जुलाई में रिलीज हुईं फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 13
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सम्राट पृथ्वीराज
सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार की बड़ी पीरियॉडिक फिल्मों से एक है। लेकिन यशराज की ये फिल्म इस साल की और अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई है। 175 करोड़ रुपये में निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन बनी फिल्म ने महज 90.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 13
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम
विक्रम के जरिए कमल हासन ने पर्दे पर चार साल बाद वापसी की थी। लेकिन कमल हसन का ये कमबैक सफल रहा। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा सूर्या और विजय सेतुपति भी थे। 150 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 442.45 करोड़ रुपये का करोबार किया था।

4 of 13
मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेजर
26/11 को हुए मुंबई के ताज होटल में हुए हमले में शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी इस फिल्म में मेजर का किरदार आदिवि शेष ने निभाया है। ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज हुई थी और 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 64 से 66 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन

5 of 13
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जनहित में जारी
कंडोम जैसे बोल्ड विषय को लेकर जय बसंतु के निर्देशन में बनी फिल्म जनहित में जारी भी सुपर फ्लॉप हुई थी। हालांकि इस फिल्म की कहानी भी सबसे अलग थी, लेकिन फिर भी दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया। जनहित में जारी में नुसरत भरूचा ने कंडोम सेल्स गर्ल की मुख्य भूमिका निभाई है। करीब 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 5.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन

6 of 13
निकम्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निकम्मा
अभिमन्यू दसानी, शिर्ले सेतिया और शिल्पा शेट्टी स्टारर ये फिल्म इस साल की सुपर फ्लॉप फिल्मों में शामिल है। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1.77 करोड़ का कारोबार किया था। निकम्मा तेलुगू फिल्म मिडिल क्लास अब्बाई का हिंदी रीमेक है। 
विज्ञापन

7 of 13
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुग जुग जियो
यशराज के बैनर तले बनी ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर नहीं साबित हो पाई। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में शामिल थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें कोई अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है और वो एक-दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं। राज मेहता के निर्देशन में 85 करोड़ बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 135.1 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

8 of 13
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट जुलाई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नंबी नारायण को जासूसी के आरोपों में फंसाने से लेकर उनके जीवन के तमाम संघर्षों के बारे में दिखाया गया है। आर माधवन की ये एक बहुत शानदार फिल्म है। रॉकेट्री का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था। इस पैन इंडिया फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

9 of 13
राष्ट्र कवच ओम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राष्ट्र कवच ओम
आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की फिल्म राष्ट्र कवच ओम कपिल वर्मा ने निर्देशित किया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका बजट करीब 40 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 9.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

10 of 13
विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया
खुदा हाफिज
बॉलीवुड के एक्शन स्टार कहे जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज भी इसी महीने रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी फ्लॉप रही। फारूख कबीर ने निर्देशन में बनी इस फिल्म को करीब 30 करोड़ रुपये में बनाया गया था और मूवी ने महज 14 करोड़ का कारोबार किया।

11 of 13
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter
शाबाश मिथु
महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया था, लेकिन कहानी में कुछ खास नहीं होने की वजह ये ये बायोपिक फ्लॉप हो गई। 30 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म पांच करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई और महज 2.38 करोड़ में ही फुस्स हो गई।

12 of 13
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल  नहीं दिखा पाई। तकरीबन 35 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक महज 8.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।
विज्ञापन

13 of 13
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमशेरा
रणबीर कपूर की शमशेरा तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है। किसी ने सोचा नहीं था कि रणबीर की फिल्म इतनी बुरी तरीके से फ्लॉप होगी। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म बमुश्किल 61 करोड़ रुपये कमा पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें