फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Box Office Report: मणिरत्नम को लगा झटका, पीएस-1 को पछाड़ आगे निकली गॉडफादर, इतनी हुई साउथ फिल्मों की कमाई

Fri, 07 Oct 2022 12:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ की फिल्मों के बीच भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। पोन्नियिन सेल्वन-1 (तमिल), द गोस्ट (तेलुगू),  गॉडफादर (तेलुगू) और कांतारा ((तेलुगू)) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। यूं तो मणिरत्नम फिल्म का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है, लेकिन गुरुवार को 90 करोड़ के बजट में बनी 'गॉडफादर' ने 500 करोड़ की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' का धूल चटा दी है। वहीं, 'कांतारा' ने नागार्जुन की फिल्म 'द गोस्ट' को पटखनी दे दी है। यहां पढ़िए चारों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 6
पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : Social media
पोन्नियिन सेल्वन-1
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वन-1' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 318.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 183.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, गुरुवार को फिल्म ने 11.51 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 PS-1 First Week BO Report: हिंदी में डूबी, साउथ में उभरी, पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में बजा मणिरत्नम का डंका
विज्ञापन

3 of 6
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
कांतारा ने कमाई के मामले में कई हिंदी फिल्मों को पछाड़ दिया है। आईएमडीबी पर 9.7 रेटिंग पाने वाली इस फिल्म ने कुल 38.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, गुरुवार यानी सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

Box Office Collection: 'कांतारा' को पछाड़ने में नाकाम रहे ऋतिक, दूसरे दिन भी फीकी रही 'गॉडफादर' की चमक

4 of 6
विक्रम द घोस्ट - फोटो : Social Media
द घोस्ट
'द घोस्ट' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग नहीं मिली। चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द घोस्ट' ने पहले दिन मात्र 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और गिरावट आई और नागार्जुन की 'द घोस्ट' ने मात्र 1.25 करोड़ का कारोबार किया।

 Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘विक्रम वेधा’, सातवें दिन कमाए महज इतने करोड़
विज्ञापन

5 of 6
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडफादर
मेगास्टार चिरंजीवी के फिल्म 'गॉडफादर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूसिफ़ेर' की आधिकारिक रीमेक है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन 20.2 करोड़ रुपये का संग्रह किया था। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और 'गॉडफादर' ने भारत में 11.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Bollywood Gossips: जब मिथुन चक्रवर्ती ने शक्ति कपूर को पटक-पटककर पीटा, एक्टर ने रोते-रोते किया था यह फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Box Office Report - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म साउथ बॉक्स ऑफिस
पोन्नियिन सेल्वन - 1 10.67
कांतारा 5.50
द घोस्ट 1.25
गॉडफादर 11.95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें