साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर से 100 करोड़ की कमाई कर ली है और वो भी केवल 2 दिन में। जहां एक तरफ फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवाद भी बढ़ रहे हैं।