kiccha sudeep
- फोटो : social media
सलमान खान ने किच्चा सुदीप के काम की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा- ''किच्चा सुदीप, हमने जो शुरू किया था उसे तुम दूसरे लेवल पर लेकर गए हो, ऑल द बेस्ट और पैलवान को बहुत बधाई।'' सलमान खान के इस ट्वीट के बाद से इस तरह की अफवाह है कि किच्चा सुदीप को वह अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में विलेन का किरदार दे सकते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और किच्चा सुदीप काफी समय से साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।