आए दिन बॉलीवुड बनाम दक्षिण की बहस जोर पकड़ती दिखाई देती है। कई बार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ के बड़े सितारे आमने-सामने होते हैं। मगर, कैसा हो, जब साउथ और बॉलीवुड के सितारे एक ही फिल्म में एक साथ नजर आएं? इस वर्ष कई फिल्मों में हकीकत में ऐसा ही होने जा रहा है। बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों में साउथ सितारों को लेकर धूम मचाने की तैयारी में हैं। जी हां, साउथ के कई सुपरस्टार्स बॉलीवुड फिल्मों बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं...