फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी? इतने मिनट का होगा सलमान का रोल

Fri, 20 Jan 2023 03:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान और शाहरुख - फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख के फैंस भी अपने पसंदीदा अभिनेता को काफी समय बाद स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। कुछ समय पहले चर्चा हो रही थी कि फिल्म 'पठान' में सलमान खान का जरा देर का कैमियो है, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म 'पठान' में सलमान का रोल लंबा होने वाला है। इसे देखते हुए अब सलमान के फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, क्योंकि काफी साल के बाद दोनों अभिनेता एकसाथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वायरल होने लगा था। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा होने लगी कि सलमान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके बाद फैंस अपने फेवरेट अभिनेता शाहरुख और सलमान को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि ‘पठान’ में सलमान खान की एंट्री को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा हो रही है कि सलमान खान की एंट्री कब होगी। खबरों के मुताबिक 'पठान' में सलमान खान का रोल करीब 15 से 20 मिनट का बताया जा रहा है।
 

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने लगाई शालीन की क्लास, गुस्साए भनोट बोले- मुझे यहां से बाहर निकालो

 

विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : social media
बता दें कि शाहरुख और सलमान की जोड़ी को एक साथ फिल्म 'करण अर्जुन' में देखा गया था। उसके बाद अब तक दोनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की। हालांकि, सलमान को शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते देखा गया था। वहीं, शाहरुख ने भी सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में कैमियो किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शाहरुख भी सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर-3 में कैमियो करते नजर आएंगे।

Mission Majnu Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भारी पड़ा ओटीटी स्टार का ठप्पा, रॉ एजेंट के किरदार में रहे विफल
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
खबरों की मानें तो 'पठान' में ऋतिक रोशन भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' काफी विवादों के बाद भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें