फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Films Vs LSC: साउथ की छोटे बजट वाली फिल्मों के आगे भी नहीं टिक पा रहे आमिर, हफ्तेभर में हुई इतनी कमाई

Thu, 18 Aug 2022 10:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा, सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए साल 2022 बहुत ही बुरा रहा है। अब तक शायद ही कभी बॉलीवुड ने इतनी फ्लॉप फिल्मों का दौर देखा हो। इक्का-दुक्का फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो अब तक ज्यादातर फिल्में फ्लॉप की ही कैटेगरी में चली गई हैं। वहीं लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद वापसी की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस फिल्म के जरिए वह छा जाएंगे और ताबड़तोड़ कमाई करेंगे। लेकिन आमिर खान भी बॉलीवुड की साख बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। वहीं साउथ की छोटे बजट की फिल्में लाल सिंह चड्ढा के आगे बढ़िया कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
साल 1994 में ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। आमिर खान की इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है, जिसके बाद 'लाल सिंह चड्ढा' सात दिनों के अंदर ही फ्लॉप की तरफ बढ़ चली है। 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म पहले गुरुवार तक महज 52 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
'लाल सिंह चड्ढा' से दो दिन बाद सिनेमाघरों में आने के बाद भी 'कार्तिकेय 2' आमिर की फिल्म पर भारी पड़ रही है। अपने पांचवें दिन के कलेक्शन के साथ ही तेलुगू फिल्म ने बाजी मार ली है। बता दें कि कार्तिकेय 2 रिलीज के बाद से ही लाल सिंह चड्ढा को कमाई के मामले में मात दे रही है। फिल्म ने मंगलवार को जहां 3.78 करोड़ का कारोबार किया था, तो वहीं बुधवार को 3 करोड़ की कमाई की। ऐसे में 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पांच दिनों में ही 24.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
सीता रामम - फोटो : insta
सीता रामम
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म सीता रामम भी पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी। महज 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी ये फिल्म अपनी लागत निकालने में सफल रही है, ऐसे में कहा जा सकता है कि सीता रामम लाल सिंह चड्ढा से बेहतर कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें