फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा- महाराजाओं जैसी जिंदगी जीता है साउथ का ये सुपरस्टार, इस प्राइम लोकेशन पर है करोड़ों का आशियाना

Tue, 13 Oct 2020 06:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण का घर - फोटो : File Photo
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण (Ram Charan) टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में जन्मे राम चरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत की थी। राम चरण की गिनती साउथ के उन सुपरस्टार्स में की जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण अब एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा वह ब्रैंड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट्स से काफी पैसा कमाते हैं। राम चरण के पास आलीशान बंगला है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ के बंगले में रहते हैं। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है।

4 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण के पास पहले से ही एक 100 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण तकरीबन 1300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
रामचरण ने अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण फिलहाल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें