फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग पर पहुंची विश्वसुंदरी मानुषी की मोहक तस्वीरें, निगाहें हटा पाना मुश्किल

Tue, 13 Oct 2020 06:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई में कोरोना संक्रमण के बाद खराब हुए हालात तेजी से सुधर रहे हैं। कोरोना के नए मामलों के ठीक होने वाले मामलों से लगातार कम होते जाने से फिल्म और कारोबार जगत में भी रौनक लौटने लगी है। टेलीविजन इंडस्ट्री के पूरी तरह से काम शुरू कर देने के बाद अब फिल्मों का काम भी रफ्तार पकड़ने लगा है। यशराज स्टूडियो में मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी अपनी पहली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग करने पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी छिल्लर इस फिल्म की शूटिंग के लिए रिहर्सल पिछले हफ्ते ही शुरू कर चुकी थीं और लंदन से लौटने के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। मंगलवार को मानुषी छिल्लर यहां पहुंची तो उनके आने की खबर पाकर फोटोग्राफरों को हुजूम यशराज फिल्म्स में उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में ही बने सेट पर चल रही इस शूटिंग के लिए पहुंची मानुषी छिल्लर ने भी फोटोग्राफरों की भीड़ देख शूटिंग पर जाने से पहले कुछ देर रुककर उनसे हाय, हैलो की। सिर्फ 23 साल की उम्र में अपनी पहली ही फिल्म यशराज फिल्म्स जैसे बैनर के साथ पाकर मानुषी छिल्लर की खुशी शुरू से सातवें आसमान पर रही है। 

4 of 5
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
कैमरे के सामने आने से पहले उन्होंने इस फिल्म के लिए जमकर तैयारी की है। इस शेड्यूल की शूटिंग से पहले फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने मानुषी को संवादों को बोलने और शब्दों के उच्चारण की खास ट्रेनिंग दी है। चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने वैसे तो तमाम फिल्में और सीरियल बनाए हैं, लेकिन उनके प्रशंसक उनसे एक बार फिर ‘चाणक्य’ और ‘पिंजर’ जैसी कहानी की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म की निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स भी इस फिल्म के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी छिल्लर, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग पर मंगलवार को पहुंची मानुषी कहती हैं, ‘ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे एक ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिला जिससे इतने बड़े बड़े नाम जुड़े हैं। मैंने इस किरदार के लिए लगातार बिना थके बहुत मेहनत की है। उस मेहनत को अब कैमरे के सामने करके दिखाने का समय आ गया है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरी इस मेहनत को सराहेंगे और मैं भी संयोगिता के इस किरदार की कसौटी पर खरा उतरने की अपनी तरह से पूरी कोशिश करती रहूंगी।’

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल, इस सबूत का किया जिक्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें