कर्नाटक में दक्षिणी फिल्म प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। अगले हफ्ते से
कर्नाटक फिल्म चेंबर राज्य में फिल्म के रिलीज को लेकर अपना नया रुख अपनाने जा रहा है। जिसके चलते इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी।
दरअसल, डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (डीएसपी) और कर्नाटक फिल्म चेंबर व साउथ इंडियन फिल्म चेंबर के बीच फिल्मों के वर्चुअल प्रिंट फीस को लेकर मतभेद चल रहा हैं। जिसके चलते कर्नाटक फिल्म चेंबर ने 9 मार्च से राज्य के किसी भी सिनेमाघरों में दक्षिण भारतीय भाषा की कोई भी फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया है।