फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के घर होलिका दहन, बिग बी ने पोती को लगाया गुलाल

Sat, 03 Mar 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन के घर होलिका दहन
देशभर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके घर में होलिका दहन के वक्त परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन के घर हुई होली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह फोटो खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटो के साथ अमिताभ बच्च ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बी को तिलक लगातीं जया बच्चन
होलिका दहन के बाद जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को पहला गुलाल लगाया। इसके बाद उन्होंने परिवार के दूसरे सदस्यों को शगुन का तिलक लगाया और फिर गुजिया खिलाई। 

4 of 5
पोती को गुलाल लगाते अमिताभ बच्चन
बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती को गुलाल लगाया और उसे आशीर्वाद दिया। साथ ही शगुन की गुजिया खिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन के घर होलिका दहन
गौरतलब है कि बिग बी अमिताभ बच्चन के घर पर हर साल होलिका दहन कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम के अलावा अमिताभ बच्चन की तरफ से पार्टी का आयोजन भी किया जाता है। लेकिन पिछले दो साल से पार्टी नहीं हो पा रही है। इस साल श्रीदेवी के निधन के चलते पार्टी कार्यक्रम नहीं हुआ। वहीं पिछले साल अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय के पिता का निधन हो गया था। इसलिए उस वक्त भी होली पर पार्टी रद्द कर दी गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें